'वंदे मातरम' गाने से खत्म हो जाएगा मदरसों से आतंकवाद नितेश राणे
मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने विपक्ष और अवैध प्रवासियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने मुंबई में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान और मदरसों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य को सही बताया है।
मुंबई में जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री नितेश राणे ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर आप सरकारी जमीन पर अवैध घर या मस्जिदें बनाएंगे तो हम उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। यह सरकार की जमीन है, किसी की निजी जागीर नहीं।"
राणे ने कहा कि हमने चुनावों के दौरान ही जनता से वादा किया था कि राज्य में बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की अवैध मौजूदगी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। बांद्रा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "हम अपना वादा निभा रहे हैं। सिर्फ बांद्रा ही नहीं, बल्कि कई अन्य जगहों पर भी पूरी तरह सफाई की जरूरत है। सभी अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर यहां से चले जाएं।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर मंत्री राणे ने बेहद कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "अगर कोई हमारे देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है, तो वह केवल पाकिस्तान का एजेंट ही हो सकता है।"
उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने वालों को इस देश में रहने की अनुमति दी जाए या नहीं, इसका फैसला देश के नागरिक ही करेंगे।
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मदरसों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य किए जाने के फैसले का समर्थन करते हुए नितेश राणे ने इसे पूरे देश में लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा, "अगर मदरसों में और 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' गाया जाएगा तो वहां से आतंकवाद खत्म हो जाएगा। यह नियम हर जगह लागू होना चाहिए।"
मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा, "देखिए, बंदरगाहों के जरिए आने वाले समय में महाराष्ट्र का बड़े पैमाने पर विकास होने वाला है। हमारी अपनी जहाज बनाने, जहाज तोड़ने और जहाज की मरम्मत करने की नीति है। हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सपना है कि अर्थव्यवस्था ट्रिलियन में जाए, उसमें सबसे बड़ा योगदान हम बंदरगाह विभाग के जरिए देने वाले हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 May 2026 10:33 PM IST












