बिहार में नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा संजय पासवान

बिहार में नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा संजय पासवान
बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। संजय पासवान का यह बयान उस वक्त आया है, जब बिहार के अगले सीएम को लेकर पटना में एनडीए की बैठक होने वाली है।

पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। बिहार के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। संजय पासवान का यह बयान उस वक्त आया है, जब बिहार के अगले सीएम को लेकर पटना में एनडीए की बैठक होने वाली है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है। उनके अनुभव से लाभ मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के विधायक संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार चार सदनों के नेता बन चुके हैं। यह मौका बहुत कम लोगों को नसीब होता है। देश को उच्च सदन (राज्यसभा) में भी उनका लाभ मिलेगा। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

मुख्यमंत्री चयन पर संजय पासवान ने कहा कि जो भी नेता चुना जाएगा, वह विधानमंडल की बैठक के बाद साफ हो जाएगा।

लोजपा (रामविलास) का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि हर कोई चाहता है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि चिराग पासवान सीएम बन जाएं। ऐसी चाहत रखने में बुराई भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। रही बात बिहार के अगले सीएम की तो, एक चीज साफ है कि जो फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा, वह सभी को मान्य होगा।

भीमराव अंबेडकर की जयंती और चिराग पासवान के कार्यक्रम पर संजय पासवान ने बताया कि हमारे नेता पार्टी कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाएंगे। वे कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार दोपहर 3 बजे पार्टी कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में होगी। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 April 2026 9:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story