बिहार नई सरकार के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन, बंदोबस्ती पर्चा वितरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान

बिहार नई सरकार के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन, बंदोबस्ती पर्चा वितरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान
नई सरकार के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीआरडीए सभागार, नवादा सहित जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों एवं पंचायतों में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

नवादा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। नई सरकार के 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण' के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीआरडीए सभागार, नवादा सहित जिले के सभी प्रखंडों, नगर निकायों एवं पंचायतों में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान सरकार के विगत 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट तथा डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीते 100 दिनों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिनसे सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को नई गति मिली है। यह केवल 100 दिनों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की सशक्त शुरुआत है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर में 11,464 करोड़ रुपए की लागत से कुल 2,476 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया गया।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के उपरांत डीआरडीए सभागार में अभियान बसेरा-02 के अंतर्गत नवादा सदर अंचल के 15 लाभुक परिवारों को जिला पदाधिकारी द्वारा बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 'सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 100 दिन' के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी नगर निकायों, प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम का अवलोकन किया।

प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में अकबरपुर, रजौली, नरहट, सिरदला, नारदीगंज, काशीचक एवं पकरीबरावां में 05-05 परिवारों, गोविंदपुर, मेस्कौर, रोह, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं कौआकोल में 10-10 परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 110 परिवारों को भूमि संबंधी अधिकार उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, गोपनीय शाखा प्रभारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नवादा सदर, स्थापना प्रभारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बीस सूत्री के माननीय सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 10:46 PM IST

Tags

Next Story