बिहार पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल से देशविरोधी सामग्री बरामद

बिहार  पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल से देशविरोधी सामग्री बरामद
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ढाका थाना पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मोतिहारी, 27 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ढाका थाना पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से कथित संपर्क के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में था। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसमें आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो और देशविरोधी सामग्री मिलने का दावा किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पूर्वी चंपारण की ओर से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 26 सितंबर की रात ढाका थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आपराधिक और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में है। सूचना के सत्यापन और आगे की कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बिसरहिया गांव के पास छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान मो. सेयाज आलम, निवासी बिसरहिया, थाना ढाका, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी विधिवत तलाशी ली, जिसमें एक रेडमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, मोबाइल की जांच के दौरान आतंकी गतिविधियों से संबंधित वीडियो और फोटो के अलावा देशविरोधी सामग्री और रील्स मिलीं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार युवक के सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े अली गुज्जर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि, पुलिस की जांच अभी जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की विस्तृत जांच के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना है।

पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में सिकरहना के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार, ढाका थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजरूप राय और अपर थानाध्यक्ष मो. खलील अपर शामिल थे। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एमएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 6:13 PM IST

Tags

Next Story