बिहार पटना सहित छह जिलों में मॉकड्रिल, सायरन बजते ही छाया अंधेरा

बिहार पटना सहित छह जिलों में मॉकड्रिल, सायरन बजते ही छाया अंधेरा
बिहार के पटना सहित छह जिलों में गुरुवार की शाम सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया। लोगों ने घरों, दुकानों और ऑफिस की लाइटें भी बंद कर दीं। शहरों में अंधेरा छा गया।

पटना, 14 मई (आईएएनएस)। बिहार के पटना सहित छह जिलों में गुरुवार की शाम सायरन बजते ही अंधेरा छा गया। शाम 7 बजे सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी गई। 7 बजकर 15 मिनट पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया। लोगों ने घरों, दुकानों और ऑफिस की लाइटें भी बंद कर दीं। शहरों में अंधेरा छा गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन विभाग, नागरिक सुरक्षा निदेशालय तथा जिला प्रशासन, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में पटना सहित राज्य के छह जिलों किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया एवं कटिहार में हवाई हमला एवं ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के आलोक में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के समन्वित अभ्यास का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान छह परिदृश्य संबंधी मॉक ड्रिल किया गया। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना पटना कंट्रोल रूम से निरंतर स्थिति का जायजा लेते रहे।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से उक्त छह जिलों में आयोजित किए जा रहे मॉक ड्रिल की निरंतर निगरानी की तथा संबंधित जिले के जिला पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

जिला प्रशासन, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉकड्रिल का आयोजन समाहरणालय मुख्य भवन कार्यालय, बिस्कोमान भवन, बांकीपुर बस स्टैंड तथा आईजीआईएमएस परिसर में किया गया। किशनगंज जिले में समाहरणालय, बस स्टैंड एवं गांधी चौक पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। पूर्णिया जिले में पूर्णिया विश्वविद्यालय, जिला स्कूल, रंगभूमि मैदान, पॉलीटेक्निक चौक, आर.एन. साह चौक एवं गुलाब बाग मंडी में अभ्यास किया गया।

इसके अलावा, अररिया जिले में जिला कृषि कार्यालय, खेल भवन, कन्या उच्च विद्यालय, नगर परिषद अररिया, नगर परिषद फारबिसगंज, नगर परिषद जोगबनी, नगर पंचायत नरपतगंज एवं नगर पंचायत जोकीहाट में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ब्लैकआउट के दौरान पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. और कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सिमुलेशन स्थल पर किए जाने वाले अभ्यासों का जायजा लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story