बिहार पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

बिहार पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
बिहार पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार की देर रात शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब माफिया गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छपरा, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार की देर रात शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब माफिया गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा कारोबारी पानापुर थाना इलाके के मिथवा गांव निवासी सूरज महतो इन दिनों कटिहार में जाकर छिपा है।

पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर कटिहार पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर छपरा ले आई। रविवार की देर रात पुलिस उसकी निशानदेही पर उसे लेकर शराब की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में पुलिस छापेमारी करने पहुंची। बताया गया कि इस क्रम में आरोपी भागने की कोशिश की और उसके सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

मशरक के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सुधांशु ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज महतो के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद इसे छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूरज साह इसके पहले भी अवैध शराब के मामले में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 March 2026 10:58 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story