बीकानेर आपसी विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से की भाई की हत्या, आरोपी हिरासत में

बीकानेर  आपसी विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से की भाई की हत्या, आरोपी हिरासत में
राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा कस्बे से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मामूली आपसी विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

बीकानेर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा कस्बे से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मामूली आपसी विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक भाई ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह वारदात नोखा के पंचारिया चौक में देर रात हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जगदीश ब्राह्मण ने गुस्से में आकर अपने भाई हुकुमचंद पंचारिया (35), पुत्र ओमप्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में हुकुमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए बागड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में मातम पसर गया, जबकि इलाके में भी शोक और सन्नाटा छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने आरोपी भाई जगदीश को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नोखा के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जरनैल सिंह भी देर रात घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों भाइयों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 12:33 PM IST

Tags

Next Story