बिशन सिंह बेदी को याद कर भावुक हुए बेटे अंगद बेदी, तीसरी पुण्यतिथि पर शेयर किया इमोशनल नोट

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक्टर अंगद बेदी ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया। अभिनेता ने बताया कि वे बचपन में अपने पिता के साथ दौड़ लगाते थे और इस खास दिन भी उन्होंने उनकी याद में दौड़ लगाई।
अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कुछ वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उनके पिता बैठकर एक किस्सा सुना रहे हैं, जबकि अंगद उन्हें सुन रहे हैं और उस पल को रिकॉर्ड कर रहे हैं।
अंगद ने वीडियो के साथ एक खास नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी आखिरी विजिट के दौरान उन्होंने अपने पिता की पसंदीदा कोलोन उनके ड्रॉअर से ले ली थी। उन्होंने लिखा, "पता नहीं कैसे कहूं, लेकिन मुझे एक बात बतानी है। पिछली बार घर आने पर मैं आपके ड्रॉअर से आपकी फेवरेट कोलोन चुरा लाया था। आज वही लगा रहा हूं।"
उन्होंने लिखा, "23 अक्टूबर, पिताजी आपके शब्दों थे 'भागते-भागते जागते रहना और जागते-जागते भागते रहना'। आज आपकी याद में मैंने एक प्यारा रनिंग सेशन किया, जब मैं सिर्फ 6 साल का था, तब आपके साथ ऐसे ही दौड़ लगाया करता था, वही यादें आज ताजा हो गईं।"
बिशन सिंह बेदी भारत के महानतम बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों में से एक थे, जिन्होंने 1960 और 1970 के दशक में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां दीं। वे अपनी रंगीन पगड़ी और क्रिकेट मामलों पर बेबाक तथा स्पष्ट राय रखने के लिए जाने जाते थे।
बिशन सिंह बेदी प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर और वेंकटराघवन) के प्रमुख सदस्य थे। उन्होंने अपनी फ्लाइट और सटीक नियंत्रण से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया। साल 2023 में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
