पश्चिम बंगाल में तय है परिवर्तन, बनेगी एनडीए सरकार भाजपा

पश्चिम बंगाल में तय है परिवर्तन, बनेगी एनडीए सरकार  भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। इस रैली के बाद पटना में भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार तय है।

पटना, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया। इस रैली के बाद पटना में भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए की सरकार तय है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और मौजूदा सरकार को हटाने का माहौल बन चुका है।

पटना में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कोलकाता में आयोजित रैली के माध्यम से परिवर्तन का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार के दौरान महाजंगलराज और कठोर शासन का माहौल बन गया है, जहां भ्रष्टाचार और भय का वातावरण पैदा हो गया है। उनके मुताबिक राज्य सरकार विकास की राह पर चलने के बजाय विनाश की दिशा में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन की यह मुहिम शुरू हुई है, जिसका उद्देश्य बंगाल की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना है। संजय कुमार गुप्ता ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार को हटाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि पटना में रहने वाला बंगाली समाज भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है और जनता के समर्थन से समान विकास के साथ बंगाल को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, भाजपा नेता रीता राय ने भी बंगाल की राजनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति ऐसी हो गई है कि अब उसे अलग राज्य के रूप में नहीं देखा जा रहा है, क्योंकि बिहार के बड़ी संख्या में लोग वहां रह रहे हैं और दोनों राज्यों के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक संबंध काफी मजबूत हैं।

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग अब बिहार की ओर देख रहे हैं, जहां एक समय जंगलराज की चर्चा होती थी, लेकिन आज एनडीए सरकार के सुशासन में राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रीता राय ने कहा कि बिहार में हुए विकास से प्रेरित होकर बंगाल की जनता भी बदलाव चाहती है और इस बार वहां भी भाजपा का कमल खिलना तय है। उनके अनुसार भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास की नई दिशा तय होगी और भाजपा का झंडा पश्चिम बंगाल में जरूर फहराएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2026 6:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story