देश के तिरंगे से लेकर राष्‍ट्रगान और राष्‍ट्रगीत में भाजपा का कोई योगदान नहीं सुप्रिया श्रीनेत

देश के तिरंगे से लेकर राष्‍ट्रगान और राष्‍ट्रगीत में भाजपा का कोई योगदान नहीं सुप्रिया श्रीनेत
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा का इस देश के तिरंगे से लेकर राष्‍ट्रगान और राष्‍ट्रगीत में कोई योगदान नहीं रहा है। साथ ही उन्‍होंने सोनिया गांधी पर एचडी कुमारस्वामी की टिप्पणी पर पलटवार किया और वंदे मातरम विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

नई दिल्‍ली, 18 अगस्‍त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा का इस देश के तिरंगे से लेकर राष्‍ट्रगान और राष्‍ट्रगीत में कोई योगदान नहीं रहा है। साथ ही उन्‍होंने सोनिया गांधी पर एचडी कुमारस्वामी की टिप्पणी पर पलटवार किया और वंदे मातरम विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

सुप्रिया श्रीनेत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि वंदे मातरम को लेकर कोई विवाद नहीं हैं, बल्कि दो अलग-अलग सोच है। पहली सोच के मुताबिक, रवींद्रनाथ टैगोर की जो सलाह मानी गई, जिसमें महात्‍मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और बाबू राजेंद्र प्रसाद जैसे लोग शामिल थे। इसमें रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा कि हमें दो छंद अपनानी चाहिए और वही राष्‍ट्रीय गीत संविधान के तहत साल 1950 में बना।

उन्‍होंने कहा कि दूसरी विचारधारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की है, जो प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलवाते हैं। ऐसे में हमारे लिए चुनाव करना बहुत आसान है। हमें रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह चाहिए या गृह मंत्री शाह की। कांग्रेस के कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत किस तरह से बजेगा, यह पार्टी तय करेगी। असलियत यह है कि कोई भी राष्‍ट्रीय प्र‍तीक किसी पर थोपा नहीं जा सकता। राष्‍ट्रगीत लोगों को एक करने के लिए था, और वही टैगोर की सलाह थी। उस पर जबरदस्‍ती का विवाद खड़ा कर भाजपा हमें राष्‍ट्र प्रेम का पाठ न पढ़ाए। भाजपा का इस देश के तिरंगे से लेकर राष्‍ट्रगान और राष्‍ट्रगीत में जीरो योगदान रहा है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तुलना पड़ोसी देश पाकिस्तान से किए जाने पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "भाजपा उस व्यक्ति को गंभीरता से नहीं लेती, जिनका नाम आप ले रहे हैं और जिनके बारे में सवाल पूछ रहे हैं। मैं उनके सवालों का क्या जवाब दूं? मैं भगवान से बार-बार प्रार्थना करती हूं कि वह स्वस्थ रहें। मैं इस मंच के माध्यम से कहना चाहती हूं कि उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। भाजपा को सबसे पहले इस बात पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए।"

सुप्रिया श्रीनेत ने सोनिया गांधी पर एचडी कुमारस्वामी की उस टिप्‍पणी पर पलटवार किया है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि उनमें इटली का खून है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सबसे निम्‍न स्‍तर की राजनीति करती है। निश्चित तौर पर मैंने सोनिया गांधी में जितनी भारतीयता किसी और महिला में नहीं देखी है। सोनिया गांधी ने अपनी संतान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देशभक्ति के साथ पाला है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Aug 2026 8:13 PM IST

Tags

Next Story