भाजपा में आ सकते हैं राघव चड्ढा फतेह जंग बाजवा

भाजपा में आ सकते हैं राघव चड्ढा फतेह जंग बाजवा
भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने राघव चड्ढा विवाद को लेकर आईएएनएस से कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) का असली चेहरा सामने आना शुरू हो गया है। जब आप अस्तित्व में आई तो उस वक्त राघव चड्ढा पार्टी के मुख्य चेहरों में से थे।

चंडीगढ़, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा ने राघव चड्ढा विवाद को लेकर आईएएनएस से कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) का असली चेहरा सामने आना शुरू हो गया है। जब आप अस्तित्व में आई तो उस वक्त राघव चड्ढा पार्टी के मुख्य चेहरों में से थे।

फतेह जंग बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अगर राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाया तो एक संदेश दिया कि हम आपको नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा भाजपा में आएंगे। देश को अच्छी लीडरशिप चला रही है और सांसद भी यही चाहते हैं कि हम सही पार्टी में हों, ताकि हम देश के लिए कुछ कर सकें। मैं मानता हूं कि राघव चड्ढा अगर आएंगे तो भाजपा में आएंगे।

फतेह जंग बाजवा ने कहा कि इन्होंने (राघव चड्डा) पूरी जान लगाकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थिति तो यह है कि कांग्रेस नाम की कोई चीज ही नहीं रह जाएगी। राहुल गांधी जब तक रहेंगे कांग्रेस कभी भी आगे नहीं बढ़ सकती।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वे एमपी के मुख्यमंत्री रहे हैं। अनंत शर्मा हिमाचल के बड़े नेता हैं और वे केंद्र में मंत्री रहे हैं। अगर ये लोग कह रहे हैं कि पश्चिम एशिया संकट के बाद भी पीएम मोदी देश पर संकट नहीं आने दे रहे हैं, तो इसका मतलब क्या है? राहुल गांधी किस-किस नेता को रोक लेंगे? कांग्रेस के नेता भाजपा की लीडरशिप की तारीफ कर रहे हैं। फतेह जंग बाजवा ने कहा कि वक्त ज्यादा दूर नहीं है, जब कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है। पूरे देश में गैस की सप्लाई ठीक से हो रही है। इस तरीके से लड़ाई चल रही है और सरकार हैंडल कर रही है, वह काबिलेतारीफ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story