भाजपा ने बिहार और यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

भाजपा ने बिहार और यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। पार्टी ने इसको लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एन. के. यादव को टिकट दिया गया है। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार चुनाव लड़ेंगे। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में 6 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल को टिकट मिला है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर चुनाव मैदान में होंगे।

वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को फिर से मौका दिया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी नामों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। यह चुनाव स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने हैं, जो विधान परिषद का एक अहम हिस्सा होते हैं। इन क्षेत्रों में स्नातक पास वोटर और शिक्षक वोटर अपने प्रतिनिधि चुनते हैं।

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर तक है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को होगी और 31 अक्टूबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 2:26 PM IST

Tags

Next Story