मध्य प्रदेश में कुपोषण से मर रहे बच्चे और सड़ रहा अनाज उमंग सिंघार
भोपाल 29 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि एक तरफ अनाज सड़ रहा है तो दूसरी ओर कुपोषण से बच्चों की मौत हो रही है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के लोगों को अनाज मिल नहीं पा रहा है और उसी का नतीजा है कि कुपोषण से बच्चों की मौत हो रही है, अनाज सड़ने की स्थिति में है।
सवाल उठ रहा है कि क्या एथेनॉल प्लांट के लिए जानबूझकर अनाज को खराब किया जा रहा है। अगर बच्चों तक यह अनाज पहुंच जाता तो कुपोषण के शिकार बच्चे नहीं होते, बालाघाट का मामला हम सबके सामने हैं । कांग्रेस लगातार सरकार की नीतियों और युवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मुखर है।
इस सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता की आवाज है और हर वर्ग के जो मुद्दे हैं उन मुद्दों को उठा रही है, हर वर्ग को उसके अधिकार दिलाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है और जनता के बीच जाकर यह बताया जा रहा है कि सरकार की जो जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन वह ठीक तरीके से नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी जब तक उनका निराकरण नहीं हो जाता । इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर नेता प्रतिरोध ने कहा कि जिस दिन ई वी एम से चुनाव होना बंद हो जाएगा उसे दिन भारतीय जनता पार्टी सीमित हो जाएगी।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 Sept 2026 2:05 PM IST












