'भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया', आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का।"

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भाजपा, अमित शाह ने 'ऑपरेशन लोटस' चलाकर सांसदों को तोड़कर, पंजाब के साथ गद्दारी की है। सातों सांसदों को आप और पंजाब की जनता ने प्यार और आशीर्वाद भी दिया है। अब गद्दारी की सजा भी देगी।"

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, "किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके चरित्र से होती है। झुकने और समझौता करने का विकल्प महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और अरविंद केजरीवाल के पास भी था। जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन सबने लड़ना मंजूर किया और इसी से उनके चरित्र की पहचान होती है। भाजपा में शामिल होकर इन लोगों ने अपना चरित्र दिखाया है। पंजाब की जनता इनकी गद्दारी और धोखे का जवाब देगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार शानदार काम कर रही है। सरकार के अच्छे कामों से घबराकर भाजपा ने ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया है। ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर हमारे सांसदों को तोड़ा गया है।"

इससे पहले, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। इस दौरान राघव चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागजात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 5:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story