सरकारी विश्वविद्यालय में 32 नॉन टीचिंग पद खाली, 21 मई तक करें आवेदन

सरकारी विश्वविद्यालय में 32 नॉन टीचिंग पद खाली, 21 मई तक करें आवेदन
देश के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी ने कुल 32 गैर शिक्षण (नॉन टीचिंग) पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दिल्ली स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत यूनिवर्सिटी ने कुल 32 गैर शिक्षण (नॉन टीचिंग) पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने जिन 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सेक्शन अधिकारी, अनुसंधान-सह-सांख्यिकी अधिकारी, असिस्टेंट प्रोग्रामर, असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, प्रयोगशाला असिस्टेंट, स्टाफ कार चालक, पंप ऑपरेटर और प्रयोगशाला अटेंडेंट (केवल दिव्यांगजनों के लिए) के 1-1, स्टेनोग्राफर और पुस्तकालय अटेंडेंट के 3-3, लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के 7 और बहु कार्य कर्मचारी (एमटीएस) के 8 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 10वीं पास, आईटीआई पास, 12वीं उत्तीर्ण, ग्रेजुएशन की डिग्री, पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स, एमसीए/एमएससी कंप्यूटर साइंस, आशुलिपि कौशल, टाइपिंग कौशल या ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 32 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 21 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार वेतन स्तर -1 से वेतन स्तर -12 के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 2,000 रुपए, एससी/एसटी और महिलाओं के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 5:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story