भाजपा पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव जीतेगी योगेंद्र चंदोलिया

भाजपा पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव जीतेगी  योगेंद्र चंदोलिया
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दावा किया है कि पार्टी असम की सत्ता में वापसी कर रही है और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव जीतेगी। पश्चिम बंगाल की अगली सरकार मतदाताओं के वोट पर बनेगी, न कि घुसपैठियों के वोट पर। सरकार भाजपा की ही बनेगी।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दावा किया है कि पार्टी असम की सत्ता में वापसी कर रही है और पश्चिम बंगाल में भी चुनाव जीतेगी। पश्चिम बंगाल की अगली सरकार मतदाताओं के वोट पर बनेगी, न कि घुसपैठियों के वोट पर। सरकार भाजपा की ही बनेगी।

चुनाव आयोग ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में मतदान कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। 4 मई को वोटों की गिनती होगी।

चुनावों की घोषणा को लेकर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पांचों राज्यों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। असम में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। पश्चिम बंगाल में जीतेंगे। बंगाल के मतदाताओं से सरकार बनेगी। घुसपैठियों के दम पर सरकार नहीं बनेगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार हिंसा पर उतारू है। वहां के आम नागरिकों को मारा जाता है। बंगाल की जनता अब टीएमसी सरकार से निजात चाहती है। टीएमसी के लोग भले ही भाजपा के लोगों को घर से न निकलने दें। कितनी भी तानाशाही कर लें, क्योंकि तानाशाही अब ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। बंगाल की जनता ममता बनर्जी को बाय-बाय कहेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर भाजपा सांसद ने कहा कि कांशीराम, जिनका राजनीतिक जीवन गरीब, पिछड़े मजदूरों के लिए था, उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। लेकिन, इसकी चिंता राहुल गांधी को करने की जरूरत नहीं है।

बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि वे एक सुलझी हुई नेता हैं। वे पांच राज्यों के चुनावों में कांशीराम के नाम पर मुद्दों को भुनाना चाहती हैं।

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान संबंधित बयान पर भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अगर उन्हें पाकिस्तान से इतना ज्यादा लगाव है तो वे वहीं चले जाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 6:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story