भाजपा सरकार को कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए रविदास मेहरोत्रा
लखनऊ, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा होने के बाद से यूपी की भाजपा सरकार पर समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह रैकेट स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में चल रहा था।
सपा नेता ने लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि पूरे प्रदेश में एक बड़ा रैकेट चल रहा है। गरीब लोगों की किडनी खरीदकर अधिक पैसे में बेचने का काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह अवैध धंधा स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण में चल रहा है। दुखद बात यह है कि स्वास्थ्य मंत्री से लेकर भाजपा की सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
सपा नेता ने कहा कि कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट का मामला सामने आया है, सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
वंदे मातरम गीत को लेकर सपा नेता ने कहा कि वंदे मातरम गीत के दौरान जो लोग खड़े होते हैं, उन्हें सीधे खड़े होकर सुनना चाहिए। अगर गीत के बोल नहीं गुनगुना सकते हैं तो उस स्थान से हट जाना चाहिए।
नक्सलवाल पर सपा नेता ने कहा कि सरकार सिर्फ दावे करती है कि नक्सलवाद को खत्म कर दिया। लेकिन, देश अभी कई जगहों पर नक्सलवाद चल रहा है। लेकिन केंद्र की सरकार कह रही है कि आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म कर दिए गए हैं।
उन्होंने दावा किया कि यह सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। सपा नेता ने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर रही थी तो बीच में सरकार ने सीजफायर क्यों किया। सदन में गृहमंत्री अमित शाह नक्सलवाद पर अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं। मुझे लगता है कि भाजपा जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है।
सपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को लेकर हुई सुनवाई पर कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए। लेकिन, आयोग ने बड़े पैमाने पर एसआईआर के जरिए लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का काम किया है। मुझे लगता है कि यह एक साजिश है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 April 2026 11:28 PM IST












