बोआओ एशिया मंच में विदेशी प्रतिनिधियों की 15वीं पंचवर्षीय योजना पर चर्चा

बोआओ एशिया मंच में विदेशी प्रतिनिधियों की 15वीं पंचवर्षीय योजना पर चर्चा
'बोआओ एशिया मंच वार्षिक सम्मेलन- 2026' अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। कई विदेशी प्रतिभागियों का मानना है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना न केवल अगले पांच वर्षों में चीन के विकास के लिए एक व्यापक खाका है, बल्कि यह विश्व भर के देशों के लिए सहयोग के व्यापक नए अवसर भी प्रदान करेगी, जिससे एक अशांत विश्व को बहुमूल्य निश्चितता मिलेगी।

बीजिंग, 26 मार्च (आईएएनएस)। 'बोआओ एशिया मंच वार्षिक सम्मेलन- 2026' अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। कई विदेशी प्रतिभागियों का मानना है कि 15वीं पंचवर्षीय योजना न केवल अगले पांच वर्षों में चीन के विकास के लिए एक व्यापक खाका है, बल्कि यह विश्व भर के देशों के लिए सहयोग के व्यापक नए अवसर भी प्रदान करेगी, जिससे एक अशांत विश्व को बहुमूल्य निश्चितता मिलेगी।

75वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कान बोजकिर ने कहा कि चीन ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा जैसे हरित और कम कार्बन उत्सर्जन वाले क्षेत्रों में वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए विश्व में अग्रणी है और वैश्विक हरित विकास का एक आदर्श स्थापित कर रहा है।

पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव कार्लोस गुटिएरेज़ ने कहा कि मैक्सिको में उन्होंने जितने भी राइड-हेलिंग (टैक्सियां) वाहन देखे, उनमें से लगभग सभी चीन में निर्मित नई ऊर्जा वाहन थे। विदेशों में यह उच्च बाजार हिस्सेदारी वास्तव में प्रभावशाली है। इसके अलावा, उनका मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे चीन के तकनीकी नवाचार भी विश्व का नेतृत्व करेंगे।

एपेक के कार्यकारी निदेशक एडुआर्डो पेड्रोसा ने कहा कि विभिन्न देशों की कंपनियां चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना से उत्पन्न बाज़ार के अवसरों का लाभ उठाने, चीन में निवेश से फायदा उठाने और इससे जुड़े परिणामों को विश्व के सामने प्रस्तुत करने की आशा कर रही हैं।

फिनलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री एस्को अहो ने कहा कि चीन की नई पंचवर्षीय योजना ने विकास के एक नए चरण की रूपरेखा तैयार की है और निवेश की आवश्यक दिशाओं को स्पष्ट किया है। यह केवल चीन के लिए ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए भी व्यापक अवसर लेकर आएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story