बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसाती नजर आएंगी अंजना सिंह, फिल्म 'लेडी बॉक्सर' की शूटिंग पूरी

बॉक्सिंग रिंग में मुक्के बरसाती नजर आएंगी अंजना सिंह, फिल्म लेडी बॉक्सर की शूटिंग पूरी
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर एक्शन से भरे रोल में नजर आएंगी। इस बार वे बॉक्सिंग रिंग में दमदार मुक्के लगाती दिखेंगी। अभिनेत्री अंजना सिंह अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'लेडी बॉक्सर' में नजर आएंगी।

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह एक बार फिर एक्शन से भरे रोल में नजर आएंगी। इस बार वे बॉक्सिंग रिंग में दमदार मुक्के लगाती दिखेंगी। अभिनेत्री अंजना सिंह अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'लेडी बॉक्सर' में नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अंजना ने फिल्म की शूटिंग के कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए। इसमें वे पूरे बॉक्सर के लुक में नजर आ रही हैं। हाथों में ग्लव्स, बॉक्सिंग रिंग का माहौल और दमदार पोज के साथ वे काफी आक्रामक और तैयार दिख रही हैं।

अंजना सिंह ने पोस्ट में लिखा, "और इसी के साथ शूट पूरा हुआ। 'लेडी बॉक्सर' जल्द आ रहा है।"

एक्ट्रेस अंजना सिंह की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह फाइनल रैप-अप है या नहीं।

संतोष जोशी द्वारा निर्देशित फिल्म का लेखन सत्येंद्र सिंह ने किया है जबकि रवि तिवारी फिल्म के मुख्य सहायक निदेशक हैं। संदीप सिंह और अथर्व सिंह फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में अंजना सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों नई कहानियों और सशक्त महिला किरदारों की ओर बढ़ रहा है। 'लेडी बॉक्सर' इसी दिशा में एक अच्छा कदम है। इसकी शूटिंग आजमगढ़ में हो रही थी।

भोजपुरी जगत में सास-बहू और देवरानी-जेठानी के रिश्ते से इतर अंजना ज्यादातर सशक्त महिला किरदारों वाली फिल्में करती हैं। इससे पहले भी वे फिल्म 'कुश्ती' में नजर आईं थीं, जिसमें एक किसान की बेटी खेत की मिट्टी से लेकर अखाड़े तक का सफर पूरा करती है।

फिल्म की खास बात ये है कि इसमें उनकी बेटी भी अहम किरदार में नजर आई हैं। अंजना की बेटी अदिति ने फिल्म में अभिनेत्री के बचपन का किरदार निभाया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story