झारखंडः गढ़ना के होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड

झारखंडः गढ़ना के होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड
झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है। मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया।

गढ़वा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है। मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया।

इनमें से एक जोड़े ने तो सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के तिवारी इन, एसएनसी और आरडीएस सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है।

इसी आधार पर सोमवार को पुलिस ने औचक छापेमारी की। तलाशी के दौरान होटलों से करीब 12 से अधिक युवक-युवतियों और संचालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुछ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिरासत में लिए गए जोड़ों में से कुछ ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और लंबे समय से आपसी सहमति से रिलेशनशिप में हैं।

उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही शादी करने वाले थे। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर सत्यापन किया। परिजनों की रजामंदी के बाद एक जोड़े ने तत्काल शादी कर ली, जबकि तीन अन्य जोड़ों ने विवाह करने का लिखित बांड भरा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन होटलों एसएनसी, आरडीएस और तिवारी इन को सील कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक देह व्यापार और अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 2:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story