बीपीसीएल में जूनियर एक्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल) में रिक्त पदों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। बीपीसीएल ने जूनियर एक्जीक्यूटिव समेत विभिन्न 250 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
बीपीसीएल ने जिन 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जूनियर एक्जीक्यूटिव (इंजीनियरिंग) के 175, जूनियर एक्जीक्यूटिव (अकाउंट्स) के 25, जूनियर एक्जीक्यूटिव (वेसाइड एमिनिटीज) के 10, सेक्रेटरी बीपीसीएल के 08, एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (गुणवत्ता आश्वासन) के 30, और एसोसिएट एक्जीक्यूटिव (राजभाषा कार्यान्वयन) के 02 पद शामिल हैं।
बीपीसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 18 अप्रैल से शुरू हो गई है, और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रुमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/सिविल/केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; इंटर सीए/इंटर सीएमए के साथ ग्रेजुएशन; बीकॉम/बीबीए/बीएससी/बीएमएस/बीएचएम; 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन डिग्री (3 वर्षीय पाठ्यक्रम); एमएससी (रसायन विज्ञान), विशेषज्ञता के साथ रसायन विज्ञान/कार्बनिक रसायन विज्ञान/भौतिक रसायन विज्ञान/अकार्बनिक रसायन विज्ञान/विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान/पॉलिमर; हिंदी में मास्टर्स होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 32 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, लिखित/कंप्यूटर आधारित परीक्षा, केस स्टडी पर चर्चा, समूह कार्य, पर्सनल इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षण, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 April 2026 3:22 PM IST












