राष्ट्रीय: हम सभी नौ सीटों पर लहराएंगे जीत का परचम ब्रजेश पाठक

हम सभी नौ सीटों पर लहराएंगे जीत का परचम  ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां कुल नौ सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। यह उपचुनाव में कई मायनों में अहम है, जिसे देखते हुए सभी दलों ने अपनी बिसात बिछा ली हैं।

लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यहां कुल नौ सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। यह उपचुनाव में कई मायनों में अहम है, जिसे देखते हुए सभी दलों ने अपनी बिसात बिछा ली हैं।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया है कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी नौ सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा, "इसकी बड़ी वजह यह है कि हमने हमेशा से ही जनता के हितों को तवज्जो दिया है, इसलिए लोग हम पर विश्वास कर रहे हैं।"

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के पास कोई काम नहीं है। वह हमेशा से ही अराजक और लोगों के बीच वैमनस्य फैलाने वाली बातें करती रहती है, जिससे किसी का भी भला होने वाला नहीं है। समाजवादी पार्टी हमेशा समाज को तोड़ने की कोशिश करती है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”

ब्रजेश पाठक ने कहा, “हमारी पार्टी लगातार प्रदेश के विकास के बारे में सोचती है। लोगों के हितों के बारे में सोचती है। हमारी पार्टी शुचिता और पारदर्शिता के साथ चुनाव लड़ती है। हमारी पार्टी ने जनता का विश्वास अर्जित किया है। हम सभी सीटों पर जीत का परचम लहराने जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि हमारी पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास' के साथ काम करती है।”

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की तारीख बदल गई है। पहले 13 नवंबर को उपचुनाव होने थे। लेकिन, अब मतदान की तारीख बदलकर 20 नवंबर कर दी गई है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान की वजह से चुनाव की तारीख बदलने का फैसला किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2024 10:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story