Breaking News: आज की बड़ी खबरें 01 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 1 July 2025 8:49 AM IST
दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल
दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंगलवार से एक महत्वपूर्ण यातायात नियम लागू कर दिया गया है। राजधानी में 10 साल से अधिक पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल से अधिक पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई ऐसी गाड़ी ईंधन भरवाने की कोशिश करती है तो उसे जब्त किया जा सकता है। परिवहन विभाग ने दिल्ली पुलिस और यातायात कर्मियों के साथ मिलकर सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए खास रणनीति बनाई है।
- 1 July 2025 8:34 AM IST
तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट अपडेट
तेलंगाना की सिगाची फार्मा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है। तेलंगाना फायर अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि मेडक के पसामैलाराम फेज 1 में स्थित सिगाची फार्मा कंपनी के रिएक्टर में अचानक ब्लास्ट हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। धमाके और आग के बाद फैक्ट्री से उठ रहे धुएं के गुबार अधिक दूरी से भी साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- 1 July 2025 8:20 AM IST
बाघों की मौत मामले में कर्नाटक सरकार ने तीन वन अधिकारियों को ‘अनिवार्य’ छुट्टी पर भेजा
माले महादेश्वर हिल्स वन क्षेत्र में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत से जुड़े सनसनीखेज मामले में कर्नाटक सरकार ने तीन वरिष्ठ वन अधिकारियों को "अनिवार्य" छुट्टी पर भेज दिया है। यह आदेश वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने पर हुई आलोचना के बाद दिया गया है।
आदेश जारी करने वाली प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वनबल प्रमुख) मीनाक्षी नेगी ने सोमवार को इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया
- 1 July 2025 8:16 AM IST
नई पार्टी बनाएंगे एलन मस्क?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के बीच एक बार फिर दूरियां बढ़ती नजर आ रही है। मस्क ने फिर से ट्रंप की नीतियों का खुल कर विरोध करना शुरू कर दिया है। टेस्ला मालिक ने 'वन बिग, ब्यूटीफुल बिल' को पागलपन करार दिया। उन्होंने मंगलवार (1 जून) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए ट्रंप पर निशाना साधा। इसी के साथ मस्क ने कहा कि अगर इस बिल को मंजूरी मिलती है तो वह एक नई राजनीतिक पार्टी 'अमेरिका पार्टी' का गठन करेंगे।
- 1 July 2025 8:04 AM IST
निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में हुए शामिल
मध्य प्रदेश: निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा, "मैं महादेव का भक्त हूं और परंपरा का आचार्य हूं। भगवान शिव यहां प्रत्यक्ष रूप से विराजमान रहते हैं और आज मुझे महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
Created On :   1 July 2025 8:02 AM IST












