Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Jun 2025 4:01 PM IST
जासूसी के आरोप में कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह ने दिया बयान
जासूसी के आरोप में सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "आरोपी के खिलाफ जांच होनी चाहिए। लेकिन अगर वह किसी का कर्मचारी है, तो जरूरी नहीं कि संबंधित सरकारी अधिकारी, विधायक या मंत्री दोषी हो। राज्य सरकार को झूठे आरोप लगाने के बजाय जांच करानी चाहिए।"
- 3 Jun 2025 3:35 PM IST
महबूबा मफ्ती ने गंदेरबल में खीर भवानी मंदिर में की पूजा अर्चना
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गंदेरबल में खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, "पीडीपी का मानना है कि जम्मू-कश्मीर में मुद्दों का समाधान बंदूकों से नहीं हो सकता। इसके लिए राजनीतिक प्रक्रिया होनी चाहिए। यह राजनीतिक प्रक्रिया तब तक हासिल नहीं हो सकती जब तक हमारे सभी कश्मीरी पंडित कश्मीर वापस नहीं आ जाते।"
- 3 Jun 2025 3:22 PM IST
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बाढ़ को लेकर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "उत्तर पूर्व भारत में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक है। उत्तर पूर्व भारत की एक बड़ी आबादी इस बाढ़ की चपेट में फंस चुकी है। सूबे और केंद्र की सरकार को आपातकालीन स्थिति को समझकर सभी बाढ़ पीड़ितों और जरूरतमंदों को राहत देने का प्रयास करना चाहिए। इस बुरी स्थिति में किसी भी तरह से बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना, सूबे और केंद्र की सरकार की जिम्मेदारी बनती है। हर साल उत्तर पूर्व भारत, खासकर असम और उससे जुड़े इलाकों में सालाना यह बाढ़ की स्थिति पैदा होती है। सिक्किम में भूस्खलन के कारण खतरे की स्थिति पैदा हो चुकी है। इस स्थिति में आपदा से लड़ने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।"
- 3 Jun 2025 3:12 PM IST
हरिद्वार भूमि घोटाले को लेकर पुष्कर सिंह धामी की बड़ी कार्रवाई
सीएमओ की तरफ से जानकारी मिली है कि, हरिद्वार भूमि घोटाले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि घोटाले में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों और एक PCS अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। इस मामले में अब तक कुल बारह लोगों को निलंबित किया जा चुका है। हरिद्वार DM कामेंद्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और SDM अजयवीर सिंह समेत 12 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
- 3 Jun 2025 2:48 PM IST
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने दी युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा, "इस विशेष युद्ध का पूरा प्रारंभिक बिंदु पहलगाम आतंकी हमला था। क्या आतंकवाद युद्ध का एक तर्कसंगत कार्य है? मुझे नहीं लगता कि ऐसा इसलिए है क्योंकि आतंकवाद का कोई परिभाषित तर्क नहीं है। जहां तक हमारे विरोधी का सवाल है, उसने भारत को एक हजार घाव देकर खून बहाने का फैसला किया है। साल 1965 में, जुल्फिकार अली भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ एक हजार साल के युद्ध की घोषणा की थी।"
- 3 Jun 2025 2:42 PM IST
एमपी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने राहुल गांधी के भोपाल दौरे को लेकर दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भोपाल दौरे पर कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटन के लिए आए हैं। उन्हें हिंदुस्तान की संस्कृति नहीं मालूम और हमारी पुरातन परंपरा नहीं मालूम है। जब आज उन्होंने अपनी दादी को पुष्पांजलि दी तो उन्होंने अपने जूते नहीं उतरे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बजाए उन्होंने पुष्प फेका जो कि हमारी संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने इंदिरा जी का अपमान किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि राहुल गांधी भोपाल छोड़ने के पहले इस मामले पर माफी मांगे।"
- 3 Jun 2025 2:21 PM IST
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद ही शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
INDIA गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "हमने प्रधानमंत्री को जो पत्र लिखा है, उस पर 16 राजनीतिक दलों के हस्ताक्षर हैं। यह कोई सामान्य पत्र नहीं है। विपक्ष जनता की आवाज़ है। हम चाहते हैं कि देश में अब तक जो कुछ भी हुआ है, उस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए... अगर राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर आप युद्ध विराम कर सकते हो, तो आप विपक्ष के बार-बार अनुरोध के बाद भी विशेष सत्र क्यों नहीं बुला रहें? क्या हमें विशेष सत्र बुलाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के पास जाना पड़ेगा?..."
- 3 Jun 2025 2:12 PM IST
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी सांसद मनोज झा की प्रतिक्रिया
INDIA गठबंधन की बैठक के बाद आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 दिनों में 13 बयान दिए और उन बयानों से भारत की भावनाएं आहत हुई हैं। एक समुदाय और एक राष्ट्र के तौर पर हम आहत हैं और इसके लिए संसद बुलाई जाती है। यह पक्ष और विपक्ष का मामला नहीं है, यह जवाबदेही का मामला है।"
- 3 Jun 2025 1:54 PM IST
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एनसीसी को लेकर दिया बयान
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "NCC एक ऐसा वर्दीधारी संगठन है जो राष्ट्र प्रेम, देश प्रेम, समर्पण और सेवा का भाव पैदा करता है। आज देश भर से हमारे अधिकारी और मंत्री यहां आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो संकल्प है कि 17 से 20 लाख कैडेट की संख्या हो। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले वर्ष मार्च के महीने में इसकी घोषणा भी की थी। केंद्र शासित राज्यों का यह बहुत सकारात्मक प्रयास दिखाई दे रहा है और हम बहुत जल्द इस लक्ष्य तक पहुंचने वाले हैं क्योंकि सभी राज्य चाहते हैं कि हमारे बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा हो, वह सेना का हिस्सा बनें। ऐसे में यह प्रयास बहुत सकारात्मक है।"
- 3 Jun 2025 1:43 PM IST
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह 11 वर्ष बहुत ऐतिहासिक रहे हैं और 9 जून से भाजपा द्वारा पूरे देश में एक अभियान चलाया जाएगा।" राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए और पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। राम जन्मभूमि पर 500 साल बाद राम लला का भव्य मंदिर बना है जिसका अब विस्तार हो रहा है।"
Created On :   3 Jun 2025 8:05 AM IST