Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Jun 2025 1:00 PM IST
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को पुलिस विभाग में मिलेगा 20% आरक्षण
योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीरों को पुलिस विभाग में ज्यादा आरक्षण मिलेगा। फैसले के अनुसार पुलिस- PAC में 20%, आयु सीमा में 3 साल की छूट; कैबिनेट का फैसला आयु सीमा में भी 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीर का पहला बैच 2026 में आएगा। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि अग्निवीर को यूपी का मूल निवासी होना चाहिए।
- 3 Jun 2025 12:50 PM IST
जम्मू-कश्मीर में कॉन्स्टेबल सहित तीन सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के मददगार तीन सरकारी कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का कॉन्स्टेबल मलिक इश्फाक नसीर है और एक सरकाीर स्कूल का अध्यापक एजाज अहमद है। तीसरे कर्मी का नाम वसीम अहमद खान है, जो कि गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, श्रीनगर में तैनात था।
- 3 Jun 2025 12:40 PM IST
मैंगलोर में RSS नेता पर मामला दर्ज
आरएसएस नेता कल्लदका प्रभाकर भट पर भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज किया गया है। उन पर भड़काउ भाषण देने का आरोप है। पुलिस ने भट पर एक युवक की हत्या पर शोक व्यक्त करने के लिए आयोजित एक बैठक में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है।
- 3 Jun 2025 12:30 PM IST
मां की गोद में सो रहे मासूम को उठा ले गया जंगली जानवर
मंगलवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बालक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। यह शव उस दो वर्षीय बच्चे का है, जिसे बीती रात जंगली जानवर उठा ले गया था। हरदी इलाके के गढ़ीपुरवा में सोमवार रात घर के बरामदे में मां की गोद में सो रहे इस बच्चे को जंगली जानवर उठा ले गया था। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िए द्वारा बच्चे को उठाया गया। हालांकि, घटनास्थल के आसपास मिले पग सियार के चिह्नों को देखने के बाद डीएफओ ने भेड़िए के हमले से इनकार किया है।
- 3 Jun 2025 12:20 PM IST
पंजाब से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
देश से जासूसों के पकड़े जाने के क्रम में पंजाब पुलिस ने अब एक और शख्स को गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि काउंटर-इंटेलिजेंस-पंजाब से मिली सूचना के आधार पर तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गगनदीप सिंह उर्फ गगन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
- 3 Jun 2025 12:15 PM IST
कोरोना ने फिर डराया, 24 घंटे में पांच लोगों की मौत
कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में दस्तक दे दी है और अब यह डराने लगा है। देश के कई राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं और कोरोना के मामले 4,000 के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 5 लोगों की जान चली गई।
- 3 Jun 2025 12:00 PM IST
चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ी
सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है। फिलहाल, भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन (03 जून 2025, मंगलवार) सफेद धातु यानि कि चांदी के भाव में भी एक बार फिर से 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त आई है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज अधिकांश शहरों में आज चांदी 1,00,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
- 3 Jun 2025 11:45 AM IST
सोने की कीमत में फिर आई तेजी
सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है। फिलहाल, भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन (03 जून 2025, मंगलवार) यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,850 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।
- 3 Jun 2025 11:30 AM IST
बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा का बयान आया सामने
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, "हमारी यह यात्रा बहुत सफल रही है। हम जिन चार देशों अल्जीरिया, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन में गए थे, वे चारो देश आतंकवाद के खिलाफ कदम उठा चुके हैं और उनका पक्ष भी स्पष्ट है। वे भारत को समझते हैं। भारत का इतिहास ऐसा है कि हमें सफाई देने की जरूरत नहीं है। हमने कई सालों तक दुनिया की बहुत सारी जगहों से आए पीड़ितों को आश्रय दिया है। हमारा अहिंसा का देश है। हम पहलगाम में हुई आतंकवादी हिंसा के बारे में तथ्य और आंकड़े देने गए थे। हमारा उद्देश्य है कि पाकिस्तान अपनी नीतियों को बताए और आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 सालों में इन देशों के साथ अच्छा संबंध स्थापित किया है। भारत का जो आर्थिक विकास हो रहा है, उसके बाद सभी देश हमारी तरफ एक अवसर के तौर पर देख रहे हैं। यह सभी देश न केवल आतंकवाद के खिलाफ बल्कि दूसरे विषयों पर भी हमारे साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।"
- 3 Jun 2025 11:15 AM IST
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सदस्य और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा, "हमारा प्रतिनिधिमंडल बहरीन, कुवैत , सऊदी अरब और अल्जीरिया देशों से होकर आया है। हमारा जो प्रतिनिधिमंडल था वह बहुत सफल रहा। सभी देश भारत के साथ दोस्ती करना चाहते हैं। सभी देशों को यह मालूम है कि भारत सही राह पर है और आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है। आज जितने भी देश विकास चाहते हैं वह आतंकवाद और आतंकवाद का समर्थन करने वालों के विरुद्ध खड़े हैं। सभी देशों ने आगे बढ़कर हमारा स्वागत किया, हमारी बात सुनी और दोस्ती का हाथ बढ़ाया।"
Created On :   3 Jun 2025 8:05 AM IST