Breaking News: आज की बड़ी खबरें 03 मार्च 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 March 2026 5:34 PM IST
जम्मू-कश्मीर के एलजी ने श्रीनगर में हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने ईरान में हाल ही में हुए घटनाक्रम के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए एक हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
- 3 March 2026 4:07 PM IST
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर द्वारा हमला त्रिपुरा सीएम ने छात्रा को पूरा समर्थन देने का वादा किया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को राज्य की एक 19 साल की लड़की के माता-पिता को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया, जिसके साथ गुरुग्राम में कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई थी।
- 3 March 2026 3:51 PM IST
फिनलैंड के राष्ट्रपति का भारत दौरा 4 मार्च से, रायसीना डायलॉग में बतौर चीफ गेस्ट होंगे शामिल
फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर के साथ फिनलैंड के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी यहां पहुंचेगा। राष्ट्रपति स्टब नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद, 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
- 3 March 2026 3:33 PM IST
निशांत कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर राजू तिवारी बोले, राजनीति में आएंगे तो स्वागत है
एलजेपी (राम विलास) के विधायक राजू तिवारी ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। निशांत कुमार के राज्यसभा सदस्य बनाए जाने की अटकलों को लेकर राजू तिवारी ने कहा कि ये उनके दल का मामला है, लेकिन अगर बनते हैं तो खुशी होगी।
- 3 March 2026 3:23 PM IST
ईरान युद्ध सप्लाई संकट की चिंता के बीच भारी उछाल के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई स्थिरता
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) के जरिए आपूर्ति को लेकर चिंताओं के बीच पिछले सत्र में 10 प्रतिशत से अधिक की तेज उछाल के बाद मंगलवार को कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ कुछ स्थिरता देखी गई।
- 3 March 2026 2:59 PM IST
US-इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत
US-इजरायली हमलों में ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत हो चुकी है।
- 3 March 2026 2:43 PM IST
असली और वैध मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए गए- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भवानीपुर वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं। अब खबर है कि यहां मतदाता सूची से और भी नाम हट सकते हैं। एक तरफ विपक्ष इसे मुख्यमंत्री के लिए खतरे का संकेत बता रहा है, तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रही हैं।
- 3 March 2026 2:16 PM IST
ईरान-इजरायल हमले के बीच भारत ने किया अपनी एयर कैपिबिलिटी बढ़ाने का ऐलान
ईरान-इजरायल हमले के बीच भारत ने अपनी एयर कैपिबिलिटी बढ़ाने का ऐलान किया है।
- 3 March 2026 1:57 PM IST
कतर के आंतरिक मंत्रालय ने लोगों से किसी भी घटना की वीडियो या फोटो पोस्ट ना करने की अपील की
कतर के आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पब्लिक नोटिस जारी कर किसी भी घटना की कोई भी वीडियो क्लिप या तस्वीर को पब्लिश करने से मना किया है। ईरान के साथ युद्ध के चौथे दिन कतर और बहरीन की तरफ से पब्लिक नोटिस सामने आया है।
- 3 March 2026 1:04 PM IST
निशांत को राजनीति में लाना चाहते हैं- जदयू कार्यकर्ता विजय चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की मांग लंबे समय से हो रही है। इस बीच, अब जदयू में इस बात के संकेत मिलने लगे हैं कि निशांत जल्द ही सक्रिय राजनीति में आने वाले हैं। चर्चा तो यहां तक है कि निशांत जदयू से राज्यसभा जा सकते हैं। दरअसल, जदयू के कार्यकर्ता लंबे समय से निशांत को राजनीति में लाने की मांग कर रहे हैं।
Created On :   3 March 2026 8:00 AM IST












