Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Aug 2025 2:55 PM IST
तेंदुए ने किया बकरियों का शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
दक्षिण सामान्य वन मंडल के सिवनी रेंज के दो गांवों में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तेंदुए ने दो बकरियों का शिकार कर डाला। तेंदुए का वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
- 4 Aug 2025 2:45 PM IST
मेडिकल के 38 डॉक्टरों को नहीं मिला नॉन प्रैक्टिस अलाउंस
सिवनी में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ तो हो गया है, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं ट्रैक पर नहीं आ पा रही हैं। हाल ही में उजागर हुआ है कि इंटर्नशिप कर रहे फॉरेन रिटर्न 71 महिला-पुरुष इंटर्न डॉक्टर तथा 30 महिला-पुरुष सीनियर रेजिडेंट (एसआर) नियम विपरीत एक ही बिल्डिंग में रह रहे हैं।
- 4 Aug 2025 2:35 PM IST
करंट से मृत युवक का शव दूसरी जगह फेंका
कुरई थाना अंतर्गत आमाझिरी गांव में करंट से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव घर से करीब 300 मीटर दूर दूसरे के खेत में मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय जितेंद्र बरकड़े शनिवार की रात को घर से निकला था,लेकिन घर नहीं आया।
- 4 Aug 2025 2:27 PM IST
अंधी हत्या खुलासा, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सिटी कोतवाली अंतर्गत कैथा गांव में चार दिन पहले निर्वस्त्र हालत में मिले युवक का मर्डर सगे भाइयों ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
- 4 Aug 2025 2:15 PM IST
जमीन के विवाद पर प्राणघातक हमले के 9 आरोपी बंदी
अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में जमीन के विवाद पर आधा दर्जन लोगों के साथ जमकर मारपीट करने की घटना में पुलिस ने नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
- 4 Aug 2025 2:05 PM IST
रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, मचा हडक़ंप
रेलवे स्टेशन परिसर की टू-व्हीलर पार्किंग में खड़ी बाइक में रविवार तडक़े अचानक आग लग गई, जिससे हडक़ंप मच गया। काफी जद्दोजहद के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह लपटों पर काबू पाया गया।
- 4 Aug 2025 1:55 PM IST
कपड़े की दुकान में चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
कपड़े की दुकान में लाखों की चोरी के दूसरे आरोपी को मैहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने बताया कि व्यवसायी सिराज अहमद 33 वर्ष, बीते काफी समय से चंडीदेवी मंदिर के पास स्थित गोयल काम्पलेक्स में कपड़ों की दुकान संचालित करता है, मगर पिछले 3 वर्षों से धीरे-धीरे नए कपड़े और काउंटर से कैश गायब हो रहा था।
- 4 Aug 2025 1:45 PM IST
चोरी की मोटर साइकिल के साथ आरोपी बंदी
सिंहपुर पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि नगर परिषद कोठी के वार्ड क्रमांक 2 का पार्षद रामविश्वास पुत्र लल्लू पाल 35 वर्ष, बीते 1 अगस्त की दोपहर को देवेन्द्रनगर से बाइक क्रमांक एमपी 19 जेडबी 5023 पर घर लौट रहा था।
- 4 Aug 2025 1:35 PM IST
मेडिकल में नशे के साथ पकड़ाया बाइक सवार
रामनगर पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। टीआई विजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर बेला घाटी के पास नाकाबंदी कर जिगना की तरफ बाइक क्रमांक एमपी 19 एमवी 1424 पर सवार विपुल सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह 24 वर्ष, निवासी उचेहरा को रोक लिया गया।
- 4 Aug 2025 1:25 PM IST
सूने घर में चोरी का खुलासा, 3 लाख के जेवर समेत महिला गिरफ्तार
अमरपाटन पुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि खरमसेड़ा निवासी सुनैना पति रामप्रकाश पटेल 27 वर्ष, बीते 1 अगस्त को घर में ताला लगाकर खेत चली गई थी, मगर जब शाम को वापस आई तो पूरा घर अस्तव्यस्त और नकदी समेत कीमती सामान गायब मिला।
Created On :   4 Aug 2025 8:00 AM IST