Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 Feb 2025 1:10 PM IST
प्रयागराज: सीएम योगी ने भूटान के राजा के साथ की पूजा
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
- 4 Feb 2025 1:00 PM IST
भाजपा के नेता गुंडागर्दी कर रहे: मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, भाजपा के के नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस उन पर कोई एक्शन नहीं ले रही।
- 4 Feb 2025 12:56 PM IST
अमेरिका से लौटने वाले भारतीयों को क्या मिलेगा रोजगार: ओवैसी
संसद में ओवैसी ने अमेरिका से लौटने वाले भारतीयों के रोजगार को लेकर सवाल उठाया है। ओवैसी ने कहा है कि, क्या मोदी सरकार इन 18 हजार भारतीयों के रोजगार का इंतजाम करेगी।
- 4 Feb 2025 12:52 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 04-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.72 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 3 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.04 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 4 Feb 2025 12:52 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 04-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.39 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 2 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.01 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 4 Feb 2025 12:51 PM IST
अखिलेश यादव बोले मृतकों का आंकड़ा संसद में जारी हो
संसद में बोले अखिलेश यादव ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर कहा कि, वहां इतनी संख्या में चप्पलें पड़ी थीं, लेकिन अब तक सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि, मृतकों का आंकड़ा संसद में जारी होना चाहिए।
- 4 Feb 2025 12:46 PM IST
महाकुंभ हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो: अखिलेश
संसद में अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे को लेकर कहा कि, जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होना चाहिए।
- 4 Feb 2025 12:40 PM IST
संसद में महाकुंभ पर बोले अखिलेश
संसद में अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भगदड़ पर कहा कि, लोग पुण्य कमाने आए थे और अपनों की लाशें लेकर गए।
- 4 Feb 2025 12:35 PM IST
चांदी की चमक फीकी पड़ी
चांदी की कीमत बीते सोमवार के मुकाबले करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की नरमी देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 99,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 4 Feb 2025 12:30 PM IST
सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। सप्ताह के दूसरे दिन (04 फरवरी 2025, मंगलवार) गोल्ड के रेट में करीब 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है।
Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST