Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 Feb 2025 12:25 PM IST
सेंसेक्स 731 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
देश का शेयर बाजार आज (04 फरवरी 2025, मंगलवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 731.28 अंक यानि कि 0.95 प्रतिशत बढ़कर 77,918.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 212.95 अंक यानि कि 0.91 प्रतिशत बढ़कर 23,574.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 4 Feb 2025 12:19 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
मंगलवार को भारतीय रुपया 16 पैसे बढ़कर 87.03 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल सोमवार की सुबह रुपया 87.02 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निम्न स्तर पर खुला था और शाम को नये रिकॉर्ड निम्नतम स्तर 87.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 4 Feb 2025 12:11 PM IST
पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं। जिसके अनुसार, आज (04 फरवरी, 2025, मंगलवार) भी ईंधन के रेट में कोई फेरबदल वाहन नहीं किया गया है।
- 4 Feb 2025 12:06 PM IST
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आज (04 फरवरी, 2025) फिर से गिरावट देखी गई है। सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 75.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 72.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 4 Feb 2025 12:00 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में आतिशी समेत कई लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कालका जी विधानसभा क्षेत्र में बीती देर रात तक हंगामा हुआ। राजनीतिक पार्टियों ने एक-दूसरे पर मारपीट और कैश बांटने के आरोप लगाए हैं। इस हंगामे के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गोविंदपुरी थाने पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दिल्ली के झुग्गी बस्तियों के लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है।
- 4 Feb 2025 11:56 AM IST
सीसीआई की कपास खरीदी बंद, पसर गए अब निजी खरीदार
कृषि उपज बाजार मंडी में तुअर और सोयाबीन को छोड़ दिया जाए तो शेष सभी कृषि उपज की आवक नगण्य रहने के बीच सोमवार से सीसीआई की कपास खरीदी अगले आदेश तक बंद हो गई। सीसीआई की खरीदी बंद होने से किसानों ने निजी कपास व्यवसायियों की ओर रूख किया है। इस बीच सोमवार को कपास के दाम धड़ाम से गिर गए।
- 4 Feb 2025 11:47 AM IST
उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में लागू होगा यूसीसी? सीएम भूपेंद्र पटेल मंगलवार को कर सकते हैं ऐलान
उत्तराखंड के बाद अब एक और भाजपा शासित राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने को लेकर मंगलवार को घोषणा कर सकती है।
- 4 Feb 2025 11:35 AM IST
हमास-ईरान और मिडिल ईस्ट में शांति पर बात
डोनाल्ड ट्रंप से आज मुलाकात करेंगे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- 4 Feb 2025 11:31 AM IST
IPS का इस्तीफा
गुजरात कैडर के एक और IPS का इस्तीफा, ADGP अभय चुडासमा ने किया रिजाइन
- 4 Feb 2025 11:27 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 5 फरवरी को वोटिंग, पुलिस हाई अलर्ट पर
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग से पहले दिल्ली पुलिस कड़ी सतर्कता बरत रही है और पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST