Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 Feb 2025 11:20 AM IST
60 फिलिस्तीनी कैदियों को भेजा जाएगा तुर्किये, कतर, मलेशिया और पाकिस्तान
इजरायल-हमास के बीच युद्धविराम के समझौते बाद इजरायली बंधकों की रिहाई का सिलसिला जारी है। इस बीच एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने फिलिस्तीनी कैदियों के बारे में जानकारी दी है। फिलिस्तीनी अधिकारी ने बताया कि युद्ध विराम समझौते के तहत इजरायल द्वारा रिहा किए गए और वर्तमान में मिस्र में मौजूद 60 फिलिस्तीनी कैदियों को तुर्किये, कतर, मलेशिया और पाकिस्तान भेजा जाएगा।
- 4 Feb 2025 11:17 AM IST
अमरावती के बनोसा के बाद अब पथ्रोट में मिला जीबीएस का मरीज
जिले के अचलपुर और दर्यापुर तहसील में गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी ने सर उठा लिया है। दर्यापुर तहसील के बनोसा के बाद अब पथ्रोट में एम मरीज पाया गया। 14 वर्षीय बालक का अमरावती के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- 4 Feb 2025 11:06 AM IST
मराठी भाषा को लेकर बोले एनसीपी नेता भुजबल
NCP नेता छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के सरकारी कार्यालयों में मराठी भाषा को लेकर महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर कहा कि हमारे लोग तेलंगाना, गुजरात आदि जगहों पर गए हैं। वे वहां की भाषा भी बोलते हैं। हम हिंदी भाषा भी सीखते हैं, इसलिए यहां के लोगों को भी मराठी सीखने की कोशिश करनी चाहिए, यह अच्छी भाषा है। हम जहां भी जाते हैं, हमें उस जगह की भाषा सीखनी चाहिए।
- 4 Feb 2025 10:54 AM IST
'यह देश कानून से चलेगा', बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत का संविधान किसी के पिता जी का नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, यह देश कानून से चलेगा। कोई भी समाज, चाहे वो मुस्लिम हो या हिंदू, कानून से ऊपर नहीं है। किसी को भी कानून से ऊपर बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जो कानून कहेगा वह वक्फ बोर्ड में होगा। वह सामाजिक समानता के बारे में कांग्रेस से जाकर पूछें, कोई भी समाज कानून से ऊपर नहीं है। देश डर से नहीं चलता, देश कानून से चलता है।
- 4 Feb 2025 10:47 AM IST
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में आज का अधिकतम तापमान -1 और न्यूनतम तापमान -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा
- 4 Feb 2025 10:35 AM IST
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा
- 4 Feb 2025 10:23 AM IST
कांग्रेस सांसद विजयकुमार ने पेश किया प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने रेलवे के बुनियादी ढांचे और तमिलनाडु के लिए धन के आवंटन पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
- 4 Feb 2025 10:11 AM IST
अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा, मैक्सिको और चीन पर ट्रेड टैरिफ लगाए जाने के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 527 अंक या 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,019 और निफ्टी 165 अंक या 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,317 पर था।
- 4 Feb 2025 10:06 AM IST
दिल्ली
AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस, यमुना में अमोनिया पर चर्चा की मांग की
Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST