Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 04 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
04 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 5 July 2025 12:50 AM IST

    पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ द्विपक्षीय चर्चा की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के साथ द्विपक्षीय चर्चा और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की त्रिनिदाद और टोबैगो की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स की यात्रा पर रवाना हुए।

  • 5 July 2025 12:02 AM IST

    बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत 244 रन आगे

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने मेजबान इंग्लैंड पर 244 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन स्टम्प तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन पर नाबाद लौटे। यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए।

  • 4 July 2025 11:41 PM IST

    भारत की हर भाषा उसकी खूबसूरती, ठाणे मारपीट वीडियो पर बोले चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने ठाणे में एक दुकान मालिक के साथ कथित तौर पर मराठी में बात करने से इनकार करने पर मारपीट किए जाने के वायरल वीडियो पर कहा, "यह मेरी समझ से परे है कि भारतीयों के बीच कितने विभाजन पैदा किए जाएंगे, कभी क्षेत्र के नाम पर, कभी भाषा, धर्म, जाति के नाम पर... मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि आपकी मातृभाषा आपका गौरव होनी चाहिए लेकिन इतनी संवेदना रखने की जरूरत है कि अगर कोई बाहर से आया व्यक्ति इसे नहीं समझ रहा है, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम इतने असहिष्णु हो जाएं और इस तरह से मारपीट शुरू कर दें... मेरा मानना ​​है कि भारत की हर भाषा भारत की खूबसूरती है... उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक, अलग-अलग भाषाएं, संस्कृतियां हैं, विविधता में एकता हमारी पहचान रही है... लेकिन कुछ नेता अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इस तरह की विभाजनकारी राजनीति करते हैं, मैं इसकी निंदा करता हूं..."

  • 4 July 2025 10:59 PM IST

    त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू को कहा शुक्रिया

    त्रिनिदाद और टोबैगो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा, "सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" से सम्मानित किए जाने पर मैं आपका आपकी सरकार और आपके लोगों का हृदय से बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। यह सम्मान हमारे दोनों देशों की साश्वत और गहन मित्रता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतवासियों की ओर से एक साझा गौरव के रूप में स्वीकार करता हूं।"

  • 4 July 2025 10:39 PM IST

    त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किये गये पीएम मोदी

    त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, "द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो" प्रदान किया।

  • 4 July 2025 10:21 PM IST

    407 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

    भारत ने बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी को 407 रन पर समेट दिया। इसी के साथ भारत ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।

  • 4 July 2025 10:11 PM IST

    मणिपुर सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 203 हथियार बरामद

    अवैध हथियारों के भंडार पर सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाई में मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स, भारतीय सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की संयुक्त टीमों ने मणिपुर के चार पहाड़ी जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक महत्वपूर्ण जखीरा बरामद हुआ है।

  • 4 July 2025 9:31 PM IST

    पाक हॉकी टीम के भारत दौरे को लेकर सपा नेता रईस शेख ने जताई नाराजगी

    एशिया कप के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम के भारत आने पर समाजवादी पार्टी के नेता रईस कसम शेख ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है और जब तक आतंकवाद का मुद्दा हल नहीं होता और पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद बंद नहीं होता है, तब तक पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए।

  • 4 July 2025 9:00 PM IST

    'लोग बिना डरे कश्मीर घूमने आएं,' शिवराज सिंह चौहान ने की अपील

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। उन्होंने श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से बिना डरे कश्मीर आने की अपील की और कहा कि यहां के स्थानीय लोग पर्यटकों के लिए 'प्यार और गर्मजोशी' से भरे हुए हैं।

  • 4 July 2025 8:35 PM IST

    उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का है संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरा हो गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर मां गंगा का पूजन किया और ऋषिकुल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। साथ ही उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान भी अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां गिनाई।


Created On :   4 July 2025 7:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story