Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Jun 2025 10:27 PM IST
विकास के लिए काम कर रही हमारी सरकार - सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "... हमने अपने कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया है... विकास के लिए हमारी सरकार काम कर रही है... किसान, महिला, युवा, गरीब और सभी वर्गों के जीवन को बेहतर करने के लिए हमारी सरकार काम करेगी... हम लगातार विकास के कार्यों में आगे बढ़ते जाएंगे।"
- 4 Jun 2025 10:02 PM IST
नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता साबित हुए हैं - हर्षवर्धन श्रृंगला
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के देशों में भेजे गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अलग-अलग ग्रुप में कई देशों का दौरा किया था। ग्रुप में रिटायर हो चुके कई राजनयिकों को भी जगह दी गई थी। इसमें हर्षवर्धन श्रृंगला भी शामिल थे। बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे हर्षवर्धन श्रृंगला सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया के दौरे से वापस लौटे हैं। श्रृंगला ने भारत सरकार के इस अभियान को सफल बताया है।
- 4 Jun 2025 9:14 PM IST
राहुल गांधी को छोड़िए, अगर नेहरू भी आ गए तो कांग्रेस का कुछ नहीं होगा सुनैना चौटाला
इंडियन नेशनल लोकदल (इनोले) की महिला विंग की महासचिव सुनैना चौटाला ने बुधवार को कांग्रेस की दुर्दशा पर कहा कि राहुल गांधी तो क्या, अगर "पंडित जवाहरलाल नेहरू जी भी आ जाएं", तो कांग्रेस की स्थिति दुरुस्त नहीं हो सकती।
- 4 Jun 2025 8:52 PM IST
मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी सिद्धारमैया सरकार
आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई जबकि 33 लोग घायल हुए। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस हादसे पर दुख जताया, साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी। सरकार इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है।
उन्होंने कहा, "विजय समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई। यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ। सरकार ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।"
- 4 Jun 2025 8:28 PM IST
जातिगत जनगणना इस देश की जरूरत - कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "जातिगत जनगणना इस देश की जरूरत है। जब तक देश के लोगों के बारे में पूरी जानकारी नहीं जुटाएंगे तब तक उनका उत्थान कैसे कर पाएंगे। जिस प्रारूप में राहुल गांधी जनगणना चाहते हैं, उसी प्रारूप में जनगणना होनी चाहिए। बिहार का मॉडल फेल है। तेलंगाना के मॉडल पर जनगणना होनी चाहिए।"
- 4 Jun 2025 8:11 PM IST
ईको फ्रेंडली ईद ही सही पर्याय, प्यारे खान की भूमिका इस्लाम विरोधी
बकरीद को लेकर भाजपा नेताओं में बयानबाजी जारी है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारेखान के बयान पर भाजपा नेता व मत्स्यपालन मंत्री नीतेश राणे ने पलटवार किया है। राणे ने कहा है-ईको फ्रेंडली ईद ही सही पर्याय है। प्यारे खान की भूमिका इस्लाम विरोधी है।
- 4 Jun 2025 7:18 PM IST
‘हम खुश हैं कि हमारे बच्चे वापस आ रहे’, ईरान में रिहा कराए गए अमृतपाल के परिजनों ने जताई खुशी
ईरान में अगवा किए गए युवक अमृतपाल सिंह के सकुशल रिहा कराए जाने पर पंजाब के होशियारपुर में उसके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। परिजनों ने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि हमारा बच्चा अब वापस लौट रहा है। हम इसके लिए केंद्र सरकार और ईरान सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं।
- 4 Jun 2025 6:22 PM IST
साउथ कोरिया में ली ने न्याय मंत्री को छोड़ कैबिनेट सदस्यों के इस्तीफे के प्रस्ताव को ठुकराया
साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग ने बुधवार को राज्य के मामलों में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए न्याय मंत्री पार्क सुंग-जे को छोड़कर कैबिनेट सदस्यों के इस्तीफे के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उप प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री ली जू-हो ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम किया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले दिन नए राष्ट्रपति के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मंत्रिमंडल के सामूहिक इरादे से इस्तीफा देने की बात कही। हालांकि, राष्ट्रपति ली ने केवल पार्क का इस्तीफा स्वीकार किया।
- 4 Jun 2025 5:48 PM IST
विधान सौधा पहुंचने पर फैंस को आरसीबी कप्तान ने दिखाई ट्रॉफी
IPL2025Champions रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने IPL2025 ट्रॉफी उठाई और टीम के विधान सौधा पहुंचने पर फैंस को दिखाई।
- 4 Jun 2025 5:25 PM IST
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 3 की मौत
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक महिला दो पुरुष शामिल है।
Created On :   4 Jun 2025 8:00 AM IST