Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 4 Jun 2025 1:35 PM IST
Chhindwara News: सीएम राइज में एडमिशन का असर, कैचमेंट के दर्जनों स्कूलों की दर्ज संख्या हो जाएगी कम
गुरैया रानीकामठ के पास सीएम राइज स्कूल की नई बिल्डिंग बनकर तैयार है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में स्कूल इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए भवन के साथ अब स्कूल में दर्ज संख्या का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
- 4 Jun 2025 1:25 PM IST
Chhindwara News: कोर्ट निर्णय- गोदाम से तुअर चुराने व चोरी का माल रखने वाले 9 आरोपियों को सजा
पांढुर्ना कृषि उपज मंडी परिसर के गोदाम से तुअर चोरी व चोरी का माल अपने पास रखने के मामले में 9 आरोपियों को दोषी पाया है। आरोपियों को अर्थदंड व कैद रहने की सजा सुनाई है।
- 4 Jun 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 04-जून-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.77 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 3 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 92.71 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में 0.07 प्रतिशत की वृद्धि थी।
- 4 Jun 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 04-जून-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.44 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 3 जून 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मई 2025 को औसतन 107.36 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.07 प्रतिशत बढ़ी हैं।
- 4 Jun 2025 12:57 PM IST
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने हरिद्वार भूमि घोटाले को लेकर दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता हरिश रावत ने हरिद्वार भूमि घोटाले पर कहा, "यह अत्यधिक गंभीर मामला है, यह बड़ा भ्रष्टाचार है। राज्य के कई हिस्सों में इस तरह के घोटालों के समाचार हैं। भूमि घोटालों पर जज की देख-रेख में या तो उच्चस्तरीय SIT गठित हो या CBI की जांच हो। जो भी जांच हो वह कोर्ट की देख-रेख में होनी चाहिए।"
- 4 Jun 2025 12:51 PM IST
शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने दिया बयान
शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत के बयान पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा, "संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है। पहले जब सत्र बुलाए जाते थे तो क्या किसी विदेशी ताकत के कहने पर बुलाए जाते थे? इसकी एक प्रक्रिया है और प्रक्रिया के बाद ही सत्र बुलाया जाता है। इन लोगों(विपक्ष) के दिल और दिमाग में पूरी तरह से (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप)ट्रंप छा गए हैं।"
- 4 Jun 2025 12:41 PM IST
पंजाब के सीएम भगवंत मान के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने दी प्रतिक्रिया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "भगवंत मान का सिंदूर पर बयान शर्मनाक है। जो लोग(पहलगाम आतंकी हमले में) मारे गए हैं, यह उनकी विधवाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। ऐसा बयान नारी गरिमा और बलिदान की भावना का घोर अपमान है। ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रम की गाथा है, वीरों के शौर्य की गाथा है, पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकाने तबाह करने की गाथा और आप(भगवंत मान) उस पर मजाक बना रहे हैं? क्या ऑपरेशन सिंदूर मजाक का विषय है? सिंदूर पर मजाक मत कीजिए, यह कॉमेडी शो नहीं है। यह उनकी दूषित घटिया मानसिकता का प्रमाण है। यह 'AAP-दा' पार्टी पूरी तरह महिला विरोधी पार्टी है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
- 4 Jun 2025 12:30 PM IST
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने संगठन के इतिहास को लेकर दिया बयान
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "इनके संगठन का इतिहास कायरता का है, और जब ऐसा व्यक्ति देश का मुखिया होता है, तो देश का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। पिछले 22 दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ने 12 बार से ज़्यादा कहा है कि उन्होंने युद्ध विराम के लिए व्यापार की धमकी का इस्तेमाल किया। पिछले कई दिनों में, क्या आपने प्रधानमंत्री से कुछ सुना है?"
- 4 Jun 2025 12:24 PM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का बयान
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "एक तरफ भारत के द्वारा भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के तमाम पार्टियों के सांसद, जिसमें कांग्रेस के सांसद भी हैं, वे दुनिया के अलग-अलग देशों में भारत के पक्ष को गंभीरता के साथ और पूरे राष्ट्र की एकजुटता के साथ रख कर वापस आ रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस के स्वघोषित, स्वनामधन्य और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी निहायत ओछी, स्तरहीन बातें करके विश्व को यह बता रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के बाद भी उनके अंदर गंभीरता और नेता प्रतिपक्ष की परिपक्वता का घोर अभाव है। यह विषय सिर्फ उनकी अपरिपक्वता का नहीं है बल्कि विषय उससे कहीं गंभीर है। उन्होंने(राहुल गांधी ने) जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया है, उसे 'सरेंडर' से तुलना करना यह दर्शाता है कि यह मानसिकता कितनी खतरनाक हो सकती है। पहली बार राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया है जिसे पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी नहीं बोला, पाकिस्तान के किसी आतंकी संगठन ने भी नहीं बोला। इसमें से किसी ने ये शब्द नहीं बोले हैं कि भारत ने 'सरेंडर' किया है। इसके बावजूद यदि वे(राहुल गांधी) ऐसा कह रहे हैं तो मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वे उन लोगों से आगे जाना चाहते हैं? राहुल गांधी का ये बयान सेना का सरासर अपमान है। ऑपरेशन सिंदूर की घोषणा सेना ने की है, भाजपा ने नहीं। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आप ने सरेंडर शब्द बोलकर सेना का अपमान किया या नहीं?"
- 4 Jun 2025 12:21 PM IST
भारतीयों के लापता में ईरानी अधिकारियों ने दिखाई तत्परता
ईरान के विदेश मंत्रालय के वाणिज्य दूतावास संबंधित न्यायिक अधिकारियों के साथ समन्वय करके मामले की जांच करने में तेजी दिखाई। लापता लोग 11 मई को तेहरान पहुंचे। वहीं से लापता हो गए थे।
Created On :   4 Jun 2025 8:00 AM IST