Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
05 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 6 July 2025 12:31 AM IST

    बर्मिंघम टेस्ट में जीत की तरफ बढ़ी टीम इंडिया

    भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीतने के लिए 608 रनों का विशाल टारगेट रखा है, जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। ओली पोप और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। आखिरी दिन इंग्लैंड को जीतने के लिए 536 रन चाहिए और भारत को 7 विकेट। 

  • 6 July 2025 12:31 AM IST

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के कोरपुट में सीयूओ में परियोजना का उद्घाटन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीयूओ में परियोजना का उद्घाटन किया और प्रीमियर इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान समारोह में हिस्सा लिया।

    उन्होंने कहा, "पिछले 11 साल से पीएम मोदी ने नेतृत्व में जिस प्रकार से सेवा के संकल्प से कार्य किया जा रहा है इससे परिवर्तन काफी हुआ है। आज लगभग 130 करोड़ के खर्च पर अनेक भवन का लोकार्पण हुआ है। दूसरी तरफ ऑडिटोरियम, खेल मैदान, हॉस्टल और अनेक चीज़ों के लिए लगभग 480 करोड़ खर्च के लिए शुभारंभ किया गया। एक तरफ से विशाखापट्टनम और दूसरी तरफ से रायपुर इसकी एक नई हाईवे निर्माण किया जा रहा है जो कि इसी साल पूरा हो जाएगा। ये दर्शाता है कि डबल इंजन की सरकार कारोपुट का विकास चाहता है।

  • 6 July 2025 12:30 AM IST

    26 से 27 हजार यात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "अभी तक 26,000-27000 यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा के दर्शन किए हैं। यह भ्रम जा चुका है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद यात्रियों के उत्साह में कमी होगी। लोगों को इतना विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी हैं तो लोगों को पता है कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहेगी। देश और विदेश से प्रत्येक वर्ग के लोग अमरनाथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यह सरकार की कामयाबी की एक प्रमाणिकता है।"

  • 6 July 2025 12:30 AM IST

    भाषाएं नफरत नहीं, प्यार फैलाती हैं - कुमार विश्वास

    कवि कुमार विश्वास ने कहा, "भाषाएं नफरत नहीं, प्यार फैलाती हैं। मराठी, गुजराती, कन्नड़, तमिल या तेलुगू, सभी बहुत समृद्ध भाषाएं हैं। राजनेताओं को अपने निजी फायदे के लिए देश के लोगों में नफरत नहीं फैलानी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह विवाद जल्द खत्म हो जाएगा..."

  • 5 July 2025 11:32 PM IST

    एक साल के लिए स्थगित हुआ टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा

    भारत का बांग्लादेश दौरा एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। बोर्ड के मुताबिक, भारतीय टीम अब अगस्त 2025 की बजाय अगले साल सितंबर में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। BCCI ने एक बयान में कहा, "बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दौरे के लिए संशोधित तारीखों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।"

  • 5 July 2025 11:11 PM IST

    अर्जेंटीना पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे से गले मिले, जब अर्जेंटीना के राष्ट्रपति ने राजधानी ब्यूनस आयर्स में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

  • 5 July 2025 10:30 PM IST

    दलाई लामा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में शामिल हुए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

    दलाई लामा के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, "मैं इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में अरुणाचल प्रदेश के अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां आया हूं। चीन के पास इस संस्था पर टिप्पणी करने का कोई क्षेत्र नहीं है, क्योंकि बौद्ध धर्म चीन में है, लेकिन यह संस्था तिब्बत में है और हिमालयी क्षेत्र में इसका पालन करने वाले लोगों की है। चीन और भारत विशाल देश और आर्थिक दिग्गज हैं, इसलिए मुद्दों को कूटनीतिक रूप से हल किया जाना चाहिए; युद्ध समाधान नहीं है। अगर दोनों एक साथ आते हैं, तो वे दुनिया को महान नेतृत्व दे सकते हैं।"

  • 5 July 2025 10:01 PM IST

    नीरज चोपड़ा ने जीता NC क्लासिक टूर्नामेंट

    शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जीत हासिल की।

  • 5 July 2025 9:47 PM IST

    NC क्लासिक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का बड़ा बयान

    बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा (NC) क्लासिक जीतने के बाद, शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा, "हमें उम्मीद नहीं थी कि (नीरज चोपड़ा क्लासिक के) पहले संस्करण को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी और हमें इतना समर्थन मिलेगा। हमने यह अच्छा किया और मुझे उम्मीद है कि हम इस तरह के और भी आयोजन लाएंगे। चाहे सरकार हो या AFI, या अन्य, सभी ने हमारा समर्थन किया है।"

  • 5 July 2025 9:38 PM IST

    बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जदयू नेता केसी त्यागी का बयान, कहा - एनडीए ही जीतेगा चुनाव

    बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता के.सी. त्यागी ने शनिवार को राज्य में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत होगी।

Created On :   5 July 2025 8:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story