Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
05 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 5 July 2025 8:45 PM IST

    गोपाल खेमका हत्याकांड जीतन राम मांझी का विपक्ष को करारा जवाब, 'जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी'

    बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया। जहां इस घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है तो वहीं व्यापारियों में नाराजगी है। विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है। दूसरी तरफ इस मुद्दे पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर पलटवार किया।

  • 5 July 2025 8:14 PM IST

    उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए उत्सुक दिखते हैं प्रवीण दरेकर

    मुंबई के वर्ली में शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शनिवार को संयुक्त रूप से 'मराठी विजय रैली' की। दोनों पार्टियों के प्रमुख ठाकरे बंधु करीब 20 साल बाद एक मंच पर दिखे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए बहुत उत्सुक दिखते हैं।


  • 5 July 2025 7:34 PM IST

    हिमाचल प्रदेश आपदा अपने लोकसभा क्षेत्र से कंगना रनौत क्यों हैं नदारद? जेपी नड्डा ने दी सफाई

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य में चल रही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कंगना रनौत के उनके लोकसभा क्षेत्र मंडी से नदारद रहने के सवाल का जवाब दिया।

  • 5 July 2025 6:59 PM IST

    भाजपा कभी नहीं चाहती दिल्ली की जनता के काम हों अंकुश नारंग

    आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह द्वारा स्पेशल और एडहॉक समितियों के चुनाव रद्द करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का कहना है कि मेयर को सत्ता का लालच है। वह एमसीडी की सारी शक्तियां अपने पास रखना चाहते हैं। इन समितियों के चुनाव के लिए 3 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने थे।

  • 5 July 2025 6:51 PM IST

    दिल्ली के रोहिणी में साइबर पुलिस ने चोरी के फोन से ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की रोहिणी साइबर शाखा ने चोरी और छीने गए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बैंक खातों से पैसे निकालने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों सचिन (35), निवासी सेक्टर 22, रोहिणी; करूराज उर्फ अमरजीत (21), निवासी रिठाला, सेक्टर 5, रोहिणी; और आकाश उर्फ विशाल उर्फ केडी (28), निवासी पूठ कलां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, 17 हजार रुपए नकद, और एक रजिस्टर बरामद किया है, जिसमें ठगी के खातों की जानकारी दर्ज थी।

  • 5 July 2025 6:41 PM IST

    बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर 'वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया' का रिएक्शन, लोकतंत्र के लिए बताया खतरा

    'वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया' ने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के फैसले की कड़ी आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि इस फैसले से करोड़ों असली मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं, जो लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सैयद कासिम इलियास ने शनिवार को इस फैसले पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे 'शातिर और संदिग्ध योजना' करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में योग्य मतदाताओं को वोट डालने के अधिकार से वंचित किया जा सकता है।

  • 5 July 2025 6:30 PM IST

    फ्रांस के राष्ट्रपति ने वांग यी से मुलाकात की

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस के एलिसी पैलेस में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। मैक्रों ने वांग यी के द्वारा राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपनी शुभकामनाएं और मैत्रीपूर्ण मित्रता पहुंचाने का अनुरोध किया और कहा कि फ्रांस और चीन के बीच बहुपक्षवाद की वकालत और अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक सहमति है। आज विश्व में अनिश्चितता और अप्रत्याशितता बढ़ती जा रही है, ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में फ्रांस और चीन के कंधों पर और भी अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं। फ्रांस चीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, वित्त, वैश्विक शासन और अन्य क्षेत्रों में नीतिगत समन्वय को मजबूत करने, वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने और बहुपक्षवाद में अधिक जीवन शक्ति डालने की आशा करता है।

  • 5 July 2025 6:21 PM IST

    भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष जगजीवन राम, जिन्होंने बदला देश का भविष्य

    भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ ही ऐसे व्यक्तित्व हुए हैं, जिन्होंने अपनी कर्मठता और समाज के प्रति समर्पण से एक अमिट छाप छोड़ी। बाबू जगजीवन राम उनमें से एक थे। दलित समुदाय से आने वाले इस महान नेता ने न केवल सामाजिक बाधाओं को तोड़ा, बल्कि अपने कार्यों से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और कुशल प्रशासक के रूप में उनकी पहचान भारतीय राजनीति के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है।

  • 5 July 2025 6:11 PM IST

    उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने की गोपाल खेमका के परिजनों से मुलाकात, कहा- नहीं बचेंगे अपराधी

    बिहार की राजधानी पटना के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले गांधी मैदान क्षेत्र में व्यवसायी और उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा गोपाल खेमका के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की।

  • 5 July 2025 6:05 PM IST

    ईडी यह सवाल नहीं कर सकता कि हमने ऋण चुकाने के लिए संपत्ति क्यों नहीं बेची-पवन खेड़ा

    नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा हमने सवाल उठाया था कि ईडी यह सवाल नहीं कर सकता कि हमने ऋण चुकाने के लिए संपत्ति क्यों नहीं बेची। हमने ऋण ब्याज मुक्त दिया क्योंकि यह एक समाचार पत्र प्रकाशित करने के उद्देश्यों को पूरा कर रहा था और यदि वे ऋण का भुगतान नहीं कर सकते हैं, तो ईडी सवाल पूछने वाला कौन है?

Created On :   5 July 2025 8:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story