Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 July 2025 5:45 PM IST
निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने लालू प्रसाद यादव को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया था
लालू प्रसाद ने 23 जून को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके खिलाफ किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया था।
- 5 July 2025 5:39 PM IST
5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल का गठन हुआ
लालू प्रसाद यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 5 जुलाई 1997 को राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया। पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक लालू ही आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।
- 5 July 2025 5:20 PM IST
किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा- सम्राट चौधरी
बिहार के पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार सरकार ने SIT का गठन किया है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और सरकार हर एंगल से जांच कर रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
- 5 July 2025 5:19 PM IST
नीतीश कुमार और भाजपा सरकार लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा करने में विफल-कांग्रेस
कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'बिहार में गुंडा राज है। अपराधी अपराध करता है, भाग जाता है और पुलिस देखती रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी पटना में जहां इतने सारे सुरक्षा बल हैं, एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की हत्या कर दी जाती है और सरकार के लोग वहां बैठकर दावा करते हैं कि यह कानून का शासन है। यह कानून नहीं है। मिश्रा ने नीतीश कुमार और भाजपा सरकार पर लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप भी लगाया।
- 5 July 2025 5:00 PM IST
बिहार में कानून या गुंडा राज?
बिहार की राजधानी पटना में थाने के पास इतनी बड़ी वारदात होना भी शासन -प्रशासन पर बड़े सवाल खड़ा करती है। उद्योगपति की हत्या को लेकर पक्ष- विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है। सत्ता पक्ष सरकार का बचाव करते हुए नजर आ रहा है, वहीं विपक्षी दल बिहार में गुंडा राज की बात कह कर सरकार को घेर रहे है।
- 5 July 2025 4:43 PM IST
गोपाल खेमका हत्याकांड पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने सरकार को घेरा
आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी कहा कि बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोला।
- 5 July 2025 4:33 PM IST
खेमका मर्डर के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहार की राजधानी पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की सिर में गोली मारकर हत्या कांड ने बिहार में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। चुनावी साल होने के चलते प्रदेश में राज्य का राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है।
- 5 July 2025 4:23 PM IST
शिवसेना (UBT) और मनसे की संयुक्त रैली
शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की संयुक्त रैली पर NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "आज एक ऐतिहासिक क्षण का आनंद सभी को हो रहा है।
- 5 July 2025 4:05 PM IST
उद्धव - राज ठाकरे एक साथ
महाराष्ट्र के मुंबई में आज शिवसेना यूबीटी और मनसे के के बीच संयुक्त रैली हुई, जिमसें दोनों पार्टियों के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे शामिल हुए। दोनो भाई ने मंच पर एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी।
- 5 July 2025 4:05 PM IST
तमिलनाडु में एनडीए का नेतृत्व कर रही है एआईएडीएमके
तमिलनाडु में एआईएडीएमके एनडीए का नेतृत्व कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि तमिलनाडु में पलानीस्वामी ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। पलानीस्वामी के चुनावी अभियान ने तमिलनाडु की राजनीति में एक नई हलचल पैदा करने के साथ साथ 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल बजा दिया है।
Created On :   5 July 2025 8:03 AM IST