Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 July 2025 3:40 PM IST
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026, एआईएडीएमके की चुनावी तैयारी और सरकार पर निशाना
अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। सियासी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए बरस रहे है। एआईडीएमके ने 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय एमजीआर मलिगै से अभियान का नया लोगो और नया नारा जारी किया है।
- 5 July 2025 2:55 PM IST
कई कॉलोनियों में दिन-रात जल रहीं स्ट्रीट लाइट्स, टाइमर भी हुए खराब
नगर निगम के प्रकाश विभाग में अंधेरगर्दी चल रही है। हालत यह है कि शहर की कई कॉलोनियों में दिन-रात स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। टाइमर खराब होने के कारण रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा और सार्वजनिक धन की बर्बादी भी हो रही है।
- 5 July 2025 2:45 PM IST
कैशलेस के लिए मेल किया तो भी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी मांग रही बिल
बीमा कंपनियां सहारा देने के बजाय आम लोगों को परेशान करने में लगी हैं। अस्पताल में कैशलेस नहीं किया जा रहा और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम किया जा रहा है। ऐसी ही शिकायत महाराष्ट्र नागपुर निवासी मयूर शाह ने की है।
- 5 July 2025 2:35 PM IST
मानसून में अलर्ट हुआ रेलवे, ट्रैक पर बढ़ाई पेट्राेलिंग, चौकीदारों की भी कर दी तैनाती
मानूसन के दौरान तेज बारिश और तूफान की संभावना के मद्देनजर रेल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पश्चिम मध्य रेल ने मानसून के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और ट्रैक पर लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।
- 5 July 2025 2:26 PM IST
चंद घंटों में तकरीबन 3 इंच बरस गए बादल, सड़के जलमग्न, कॉलोनियां कीचड़ के हवाले
मानसून आए भले ही काफी वक्त हो गया, लेकिन बादल पहली बार दिल खोलकर बरसे। चंद घंटों के भीतर तकरीबन 3 इंच बारिश हो गई। बादलों की इतनी बड़ी खेप आसमान पर आई कि दिन में कई बार तो अंधेरा छा गया।
- 5 July 2025 2:15 PM IST
स्कूली वाहन 15 साल से पुराने न हाें, जाम लगा तो स्कूल प्रबंधन दोषी माना जाएगा
स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने के कार्य में जुटे वाहन 15 सालों से अधिक पुराने नहीं होने चाहिए। जल्द ही वाहनों की जांच की जाएगी और यदि अधिक पुराने वाहन पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
- 5 July 2025 2:05 PM IST
मझगवां थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे-11 में पलटा ट्रक, 3 घंटे लगा रहा जाम
मझगवां थाना अंतर्गत स्टेट हाइवे-11 में पापरचुआ मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह टमाटर से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बीच सडक़ पर ट्रक पलटते ही स्टेट हाइवे जाम हो गया। कुछ ही देर में घटनास्थल से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
- 5 July 2025 1:55 PM IST
युवक की आत्महत्या के मामले में महिला मित्र गिरफ्तार
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कॉन्ट्रेक्टर दुष्यंत सिंह पिता स्व. अनिल सिंह 35 वर्ष निवासी मास्टर प्लान थाना सिविल लाइन के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने निजी बैंक में कार्यरत उसकी महिला मित्र वैशाली मिश्रा पिता अशोक मिश्रा 27 वर्ष निवासी मास्टर प्लान को दुष्यंत सिंह को प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
- 5 July 2025 1:45 PM IST
नदी-नाले उफान पर, रपटे-पुलिया ओवरफ्लो, आवाजाही हुई बाधित
जिले भर में गुरुवार की रात से बारिश का सिलसिला शुक्रवार की शाम तक जारी रहा। कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण छोटे नाले उफान पर आ गए तो वहीं नदियों में जलस्तर बढ़ गया।
- 5 July 2025 1:35 PM IST
दो दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की मौत, युवती ने फांसी लगाकर दी जान
जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांढुर्ना में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Created On :   5 July 2025 8:03 AM IST