Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Jun 2025 7:58 PM IST
आरसीबी और KSCA के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB, DNA (इवेंट मैनेजर), KSCA प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज़ की गई। रिपोर्ट में भगदड़ की घटना में आपराधिक लापरवाही की बात कही गई है। FIR में धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1, 190 R/w 3 (5) लगाई गई हैं।
- 5 Jun 2025 7:50 PM IST
'भारत अद्भुत है...', अपनी भारत यात्रा को लेकर बोले एलन मस्क के पिता
टेस्ला के CEO एलन मस्क के पिता और सर्वोटेक के एरोल मस्क इस समय भारत की यात्रा पर हैं। इसे लेकर उन्होंने मीडिया से कहा, "यह एक असाधारण अनुभव है...भारत अद्भुत है। भारत में उत्साह, महत्वाकांक्षा बहुत अच्छी है...इलेक्ट्रिक वाहन हर जगह भविष्य के वाहन बनने जा रहे हैं। अगले कुछ वर्षों में, सड़कों पर 10 गुना अधिक इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।"
- 5 Jun 2025 7:42 PM IST
विश्व पर्यावरण दिवस मेरे लिए भावनात्मक दिन - ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "आज विश्व पर्यावरण दिवस है, आज मेरे लिए भावनात्मक दिन भी है क्योंकि आज ही मैंने अपनी मां की छत्री का भूमि पूजन किया है। प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया था, हमने अपनी मां के नाम से छतरी के प्रांगण में एक पेड़ लगाया है।"
- 5 Jun 2025 6:46 PM IST
बूंदी में सीएम भजनलाल शर्मा ने केशव राय मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की
राजस्थान के बूंदी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केशव राय मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
- 5 Jun 2025 6:03 PM IST
कलकत्ता हाईकोर्ट से शर्मिष्ठा पनोली को सशर्त अंतरिम जमानत मिली
पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट ने 22 वर्षीय लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजा बसु ने सशर्त अंतरिम जमानत को मंजूरी दी। दी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शर्मिष्ठा के देश छोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
- 5 Jun 2025 5:58 PM IST
वैष्णव ने कहा कल ही चेनाब और अंजी दो पुलों का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
वैष्णव ने कहा कि इस रेल लाइन के साथ ही इंजीनियरिंग दृष्टि से महत्वपूर्ण चेनाब और अंजी दो पुलों का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जाएगा।
- 5 Jun 2025 5:54 PM IST
कल जम्मू और श्रीनगर रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि 6 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू और श्रीनगर रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इस रेल लाइन को लेकर दशकों से देखा गया सपना साकार हो जाएगा।
- 5 Jun 2025 5:31 PM IST
सरकार परिवारों की पूरी मदद करेगी- अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा, "बहुत निंदनीय घटना घटी है। इस घटना में जिनकी जाने गई हैं मैं उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं, सरकार उनके परिवारों की पूरी मदद करेगी।
- 5 Jun 2025 5:31 PM IST
सरकार ने आयोजन किया गया था उन सबको सोचना चाहिए था- आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी
बेंगलुरु भगदड़ पर बिहार के RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा दर्दनाक और दुखद घटना घटी। हम मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। वहां पर भीड़ अनुमान से ज्यादा होने के कारण कुव्यवस्था का आलम हो गया और आम युवा जोश में होश खो बैठे। जो खुशी मनाने जा रहे थे वे एक हादसे का शिकार हो गए। इस घटना पर सरकार और जिनके द्वारा आयोजन किया गया था उन सबको सोचना चाहिए की आगे ये गलती न हो। इस पर ध्यान रखा जाए।
- 5 Jun 2025 5:10 PM IST
मोइत्रा और पिनाकी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया
टीएमसी सांसद और बीजेडी के पूर्व सांसद दोनों की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। वायरल फोटो में दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुआ दिखाई दे रहे है। इन फोटो में महुआ ने गोल्ड और हल्के पिंक रंग की साड़ी पहनी हुई है। हालांकि, शादी को लेकर अभी दोनों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Created On :   5 Jun 2025 8:00 AM IST