Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 5 Jun 2025 4:37 PM IST
मोइत्रा- पिनाकी शादी के बंधन में बंधे
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में रचाई शादी
- 5 Jun 2025 4:17 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "तेजस्वी यादव ने क्या बदला? अपने विभाग में तो लालू जी का परिवार सिर्फ घोटाला ही करता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं किया। नीतीश कुमार का सुशासन रहा है वही सुशासन आगे भी चलेगा।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा, "आने दीजिए उन्हें देखना चाहिए कि बिहार कैसे बदला। लालू जी का परिवार और गांधी परिवार में फर्क क्या है एक ने देश को लूटा और एक ने बिहार को लूटा।"
- 5 Jun 2025 4:08 PM IST
पर्यावरण दिवस पर महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने दी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने कहा, "आज विश्व पर्यावरण दिवस है, हमने पहले भी कई कार्यक्रम किए हैं। हम सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से खत्म करने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं, जागरूकता फैला रहे हैं, लोगों को जोड़कर काम कर रहे हैं।"
- 5 Jun 2025 3:59 PM IST
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदूषण और पर्यावरण दिवस को लेकर दिया बयान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "भारत में हम मिशन लाइफ को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत प्रदूषण फैलाने वाला देश नहीं है, फिर भी प्रधानमंत्री ने विश्व समुदाय को आश्वस्त किया है कि वह 2070 तक नेट जीरो का लक्ष्य हासिल कर लेगा। 2070 की अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। पर्यावरणीय खतरा, जलवायु परिवर्तन सभी के लिए एक चुनौती है। इसका उत्तर यही है कि हम पर्यावरण का सम्मान करें, उसका पोषण करें और उसे श्रद्धापूर्वक पोषित करें। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया है। मेरा सभी से अनुरोध है कि वे भी एक पेड़ मां के नाम लगाएं।"
- 5 Jun 2025 3:44 PM IST
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने यूरोपीय संसद में आतंकवाद की स्थिति से अवगत कराया
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यूरोपीय संसद की उपाध्यक्ष ने हमारी बात सुनी। हमने उन्हें भारत में आतंकवाद की स्थिति से अवगत कराया। हमने उनसे विश्व सहायता के रूप में पाकिस्तान में आतंकी तंत्र को कुछ नुकसान पहुंचाने का अनुरोध किया है। हम भारत तथा मानवता एवं लोकतंत्र के प्रति उनके प्रेम से बहुत प्रभावित हुए हैं।"
- 5 Jun 2025 3:37 PM IST
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता ने पौधारोपण करके पर्यावरण दिवस पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष वीजेंद्र गुप्ता ने कहा, "आज विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण करके हमने इस पूरे परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया है। यहां सुगंधित पौधे और फूल लगाए जा रहे हैं। इस पर काम जारी रहेगा। आने वाले दिनों में लोग इस परिसर को देखने आएंगे, यह हमारी शुरुआत है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं।"
- 5 Jun 2025 3:20 PM IST
दिलीप जायसवाल ने बेंगलुरु भगदड़ पर दी प्रतिक्रिया
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बेंगलुरु भगदड़ पर कहा, "यह बहुत ही दर्दनाक घटना है, मैं पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जो सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी, वह मुहैया कराने में राज्य सरकार विफल रही। मैं कर्नाटक सरकार से अनुरोध करूंगा कि इस घटना की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों को तुरंत सजा मिलनी चाहिए। सरकार का संवेदनशील होना जरूरी है।"
- 5 Jun 2025 3:14 PM IST
परवेश वर्मा ने साकेत गुरुद्वारे के पास नाले का नीरिक्षण करने के बाद दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "यहां सीवर लाइनें सोमवाटर नालों में मिल रही हैं, क्योंकि पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई भी बड़ी सीवर लाइन परियोजना नहीं बनी है। सभी कॉलोनियों और गांवों में सीवर लाइनें नहीं बिछाई गईं और कनेक्शन भी नहीं किए गए, इसलिए लोगों ने जल निकासी के लिए गाद सोमवाटर में डाल दी। आज साकेत के लोग इससे पीड़ित हैं। हमने समस्या देखी है, DC, DM, PWD और सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं। इसका समाधान जल्द ही निकाला जाएगा। अब तक हमने नालों से 15 लाख मीट्रिक टन गाद निकाली है और हमारा लक्ष्य मानसून से पहले 80-90% गाद निकालने का है, ताकि कहीं भी जलभराव की समस्या न हो।"
- 5 Jun 2025 3:08 PM IST
बेंगलुरु भगदड़ की सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में जारी
बेंगलुरु भगदड़ की सुनवाई कर्नाटक हाईकोर्ट में जारी हो गई है। सरकार ने 1000 पुलिसकर्मियों के तैनात होने का दावा किया है।
- 5 Jun 2025 3:02 PM IST
Satna News: कोलगवां पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया
कोलगवां पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
Created On :   5 Jun 2025 8:00 AM IST