Breaking News: आज की बड़ी खबरें- 06 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 6 Jan 2025 9:49 AM
Seoni News: कार में क्रूरतापूर्वक भरे थे 6 मवेशी, पुलिस को देख भागे तस्कर
बंडोल थाना पुलिस ने क्रूरतापूर्वक आधा दर्जन मवेशियों से भरी कार जब्त की है। रविवार की तडक़े बंडोल के पास स्थित वाटर फिल्टर प्लांट चौराहा पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को देखकर दो आरोपी कार को चालू हालत में मौके पर छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। मवेशियों को मुक्त कराकर उन्हें गौशाला भिजवाया गया है, वहीं आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
- 6 Jan 2025 9:49 AM
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं सीएम आतिशी
रमेश बिधूड़ी के बयान पर जवाब देते हुए सीएम आतिशी थोड़ी भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक शिक्षक हैं। वो इतने बीमार रहते हैं कि चल पाते हैं, चुनाव के लिए ऐसी घटिया करते हैं कि एक बुजुर्ग को गाली देने पर उतर आए हैं।
- 6 Jan 2025 9:34 AM
Seoni News: स्थाई परमिट के स्थान पर टेम्परेरी परमिट से संचालित हो रही थीं बसें, परिवहन विभाग ने लगाई रोक
बसों को संचालित करने के लिए जारी होने वाले टेम्परेरी परमिट(टीपी) प्रदेश भर में एक जनवरी से देना बंद कर दिए गए हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। टेम्परेरी परमिट पर संचालित हो रहीं जिले की आधा सैकड़ा से अधिक बसों के पहिए थम गए हैं। इनमें अधिकतर बसें जिला स्तर पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने वाली बताई जा रही हैं। हालांकि जिले से बाहर जाने वाली बसें भी प्रभावित हुई हैं।
- 6 Jan 2025 9:30 AM
सुबह किया गिरफ्तार, दोपहर को मिल गई प्रशांत किशोर को जमानत
जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर को गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही निचली अदालत की तरफ से जमानत दे दी गई है। पटना के सिविल कोर्ट ने प्रशांत किशोर को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है।
- 6 Jan 2025 8:58 AM
ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
बांग्लादेश से रिहा होने वाले सभी 95 मछुआरों को ₹10 हजार देंगी CM ममता बनर्जी
- 6 Jan 2025 8:49 AM
सीएम आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप
सीएम आतिशी का कहना है कि, फर्जी वोटरों को जोड़ा गया है, साथ ही गलत तरीके से वोट काटे गए हैं।
- 6 Jan 2025 8:47 AM
सीएम आतिशी ने किया बड़ा खुलासा
दिल्ली की सीएम आतिशी का कहना है कि, वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है। - 6 Jan 2025 8:45 AM
सीएम आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू
दिल्ली की सीएम आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है, वोट काटने की साजिश हो रही है।
- 6 Jan 2025 8:39 AM
गुजरात पहुंचा खतरनाक वायरस
अहमदाबाद में रिपोर्ट किया गया HMPV वायरस का केस, 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव
- 6 Jan 2025 8:12 AM
शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ अरेस्ट वारेंट जारी किया गया है।
Created On : 6 Jan 2025 2:27 AM