Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Jun 2025 3:59 PM IST
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने संसद के उपाध्यक्ष के साथ हुई बैठक पर दिया बयान
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "इस भव्य संसद के उपाध्यक्ष के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने आतंकवाद पर विचारों का आदान-प्रदान किया, वह बहुत स्पष्ट थे। आतंकवाद एक वैश्विक अभिशाप है और उन्होंने अपने लोगों को सुरक्षा देने के लिए भारत के प्रयासों की भी सराहना की और वैश्विक स्तर पर हमें आतंकवाद के क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है और साथ ही इन दो महान देशों के बीच अच्छे आर्थिक सहयोग की भी जरूरत है। जर्मनी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और भारत भी दुनिया में एक बड़ी आर्थिक शक्ति है।"
- 6 Jun 2025 3:47 PM IST
पीएम मोदी से मिलने के बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर बैठे छात्र ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार एक छात्र ने कहा, "जब उन्होंने सभी से पूछा कि क्या कोई खेलों में रुचि रखता है, तो मैंने अपना हाथ उठाया। उन्होंने मुझसे इस बारे में कुछ सवाल पूछे। कई छात्रों ने उनसे जीवन के सबक के बारे में पूछा, और उन्होंने हमारे सभी सवालों के बहुत आसान जवाब दिए। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर में हम सभी के लिए एक वरदान है।"
- 6 Jun 2025 3:26 PM IST
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिया बयान
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा पर कहा, "पूरे भारतवर्ष पर प्रभु राम की अद्भुत कृपा बरस रही है। पहले रामलला स्वयं बाल रूप में अयोध्या धाम में विराजमान हुए और अब प्रभु राम पूरे परिवार के साथ विराजमान हुए हैं। अद्भुत वातावरण है। सभी घरों में सुख, संपत्ति वैभव आए, दुख का नाश हो ऐसा मैं प्रभु के चरणों में नमन करता हूं।"
- 6 Jun 2025 3:15 PM IST
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद गांव के लिए दिया बयान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "कवांडे, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद एक गांव है। यह एक ऐसा इलाका था जहां पर अब तक प्रशासन की पहुंच नहीं थी लेकिन हमारी पुलिस ने ये आउटपोस्ट खोला, साथ ही यहां 4G का टावर बनाया और पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध किए। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भी हम जनता को इसी आउटपोस्ट के माध्यम से देते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने एक प्रण लिया है कि मार्च 2026 तक हम देश को माओवाद से मुक्त करेंगे और उस दृष्टि से बहुत अच्छा काम चल रहा है। नई छत्तीसगढ़ की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर जो ऑपरेशन किए हैं, उसने माओवादियों की कमर तोड़ दी है।"
- 6 Jun 2025 2:55 PM IST
Shahdol News: शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में एक साल से नहीं भरे स्टेशन रोड के गड्ढे
शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र स्टेशन रोड पर जैन मंदिर के आगे नटराज मार्केट और दूसरी दिशा में परमठ तक बड़े-बड़े गड्ढों से नागरिक परेशान हैं। परिवार के साथ दोपहिया वाहन में निकले लोग गड्ढों में फंसकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
- 6 Jun 2025 2:45 PM IST
Shahdol News: मनरेगा में 14 माह से अटकी मटेरियल की राशि ने बढ़ाई सरपंचों की परेशानी
महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) योजना में 14 माह से मटेरियल की राशि नहीं आने का सबसे ज्यादा खामियाजा सरपंचों को भुगतना पड़ रहा है। पहले भी यह योजना उधारी के भरोसे ही चलती थी, जिसमें सप्लायर्स को मटेरियल सप्लाई के पांच से छह माह में राशि मिल जाती थी।
- 6 Jun 2025 2:35 PM IST
Shahdol News: 30 फिट गहरे अंधेरे कुएं में 3 दिन तक फंसा रहा युवक
जिले के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के पास गहरे अंधेरे कुएं में गिरा एक युवक तीन दिनों तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार 30 फिट गहरे कुएं में करीब तीन फीट पानी था।
- 6 Jun 2025 2:25 PM IST
Shahdol News: बांधवगढ़ - पांच साल के दौरान जंगल में आगजनी के 2136 मामले
देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक बांधवगढ़ में आग से वनों को नुकसान बड़ी चुनौती है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया (एफएसआई) द्वारा पिछले साल जारी आंकड़ों पर गौर करें तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्ष 2019 से 2024 तक पांच साल के दौरान एसएनपीपी-वीआईआईआरएस सेंसर में वन में आग लगने के 2 हजार 136 मामले दर्ज हुए।
- 6 Jun 2025 2:15 PM IST
Chhindwara News: गैंग सक्रिय..गिरोह बनाकर बाइक चोरी की वारदातों को दे रहेे अंजाम
शहर में बाइक चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही है। बदमाश गिरोह बनाकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। गिरोह में कम उम्र के युवा शामिल है। गिरोह में शामिल युवा अपने महंगे शौक पूरा करने गैंग में शामिल हुए है। बाइक चोरों की धरपकड़ में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
- 6 Jun 2025 2:05 PM IST
Chhindwara News: जहर से महिला समेत दो लोगों की मौत, सडक़ हादसे और करंट लगने से दो ने गंवाई जान
जिले के बिछुआ के ग्राम गुलसी में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाया था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा मामला दमुआ के नन्दन का है।
Created On :   6 Jun 2025 7:53 AM IST