Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Jun 2025 5:15 PM IST
'दोषियों को सजा मिलनी चाहिए', बेंगलुरु भगदड़ मामले पर बोले संजय निषाद
आईपीएल 2025 खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
- 6 Jun 2025 5:05 PM IST
एड शीरन ने गाया पंजाबी में गाना, अरिजीत सिंह के साथ सिंगर का नया गाना ‘सैफायर’ हुआ रिलीज
ब्रिटिश पॉप स्टार एड शीरन इस वक्त अपने नए गाने 'सैफायर' को लेकर चर्चा में हैं। जो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में साफ झलक रहा कि एड शीरन को इंडिया से बेहद लगाव है. खास बात ये है कि गाने को एड शीरन के साथ बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी आवाज दी है।
- 6 Jun 2025 5:01 PM IST
आदिवासी की जल, जंगल, जमीन खतरे में , पेसा एक्ट पर नेताम ने जताई चिंता
आदिवासी समाज की समस्याओं का जिक्र करते हुए पूर्व केेंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने दावा किया है कि, छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष में बनाए गए सभी इंडस्ट्रियल लाइसेंस फर्जी हैं। उन्होंने कहा- राज्य में सरकारें बदलती रहीं, लेकिन आदिवासियों की स्थिति नहीं बदली। सरकारें केवल एक-दूसरे को दोष देती रही हैं। आदिवासियों के संरक्षण के लिए बनाए गए पेसा एक्ट पर कहीं भी अमल नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग-2 के समापन समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि नेताम बोल रहे थे।
- 6 Jun 2025 4:51 PM IST
टॉप बैंकर्स ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के आरबीआई के उपायों की सराहना की
टॉप बैंकर्स ने शुक्रवार को रेपो दर को 0.50 प्रतिशत घटाकर 5.50 प्रतिशत करने और नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में चार किस्तों में 100 आधार अंकों की कटौती के रिजर्व बैंक के फैसले की सराहना की। बैंकर्स का कहना है कि आरबीआई के नीतिगत कदम से प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण विस्तार के लिए आवश्यक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है, जिससे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई के अनुमान को रिवाइज कर 3.7 प्रतिशत कर दिया गया है, जो आरबीआई के चार प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप है। यह संशोधन केंद्रीय बैंक के मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के प्रति विश्वास को दिखाता है।
- 6 Jun 2025 4:43 PM IST
सोनितपुर जिले के तेजपुर विधानसभा क्षेत्र के भोमोरागुरी इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर
सोनितपुर जिले के तेजपुर विधानसभा क्षेत्र के भोमोरागुरी इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर रहा है। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे जमीन के कुछ हिस्सों और घरों में भी घुस रहा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, इस साल बाढ़ के कारण अब तक 16 लोगों की जान चली गई है और भूस्खलन के कारण 5 और लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ की पहली लहर में 19 जिलों के 5.60 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
- 6 Jun 2025 4:38 PM IST
बुमराह को ऐसी जगह खेलायें जहां परिस्थितियां सबसे कठिन हों आकाश चोपड़ा
भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह को सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उतारने की वकालत की है। आकाश चोपड़ा का कहना है कि इस रणनीति का पालन करने से मेहमान टीम को मेजबान टीम पर बड़ी बढ़त मिलेगी।
- 6 Jun 2025 4:32 PM IST
बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने आतंकवादियों को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा, "आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में तनाव बढ़ाने की असफल कोशिश की। पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं ने उन्हें शह दी लेकिन प्रधानमंत्री और बहादुर भारतीय सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। जम्मू-कश्मीर में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। चेनाब पर बना आर्क ब्रिज हो या भारतीय रेलवे का नेटवर्क, यह 11 वर्षों के अथक प्रयासों को दर्शाता है। विकसित भारत का सपना हर किसी का है और यह उसी का परिणाम है कि भारतीय रेल नेटवर्क कश्मीर तक पहुंच गया है। 2004 से 14 तक UPA सरकार सत्ता में थी, उस दौरान कांग्रेस ने कश्मीर में रेल नेटवर्क लाने के लिए क्या काम किया?"
- 6 Jun 2025 4:22 PM IST
पीएम मोदी ने चिनाब रेल पुल पर तिरंगा लहराने पर पर दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "चिनाब रेल पुल पर तिरंगा लहरा रहा है! यह बेहद गर्व की बात है कि यह पुल महत्वाकांक्षा और क्रियान्वयन का सहज मिश्रण है, जो सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भविष्य के बुनियादी ढांचे के निर्माण की भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।"
- 6 Jun 2025 4:20 PM IST
स्टार्क ने आईपीएल 2025 से अपने बाहर होने का समर्थन किया
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि वह आईपीएल 2025 से बाहर होने के अपने फैसले से सहज हैं, जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार बढ़ते तनाव के बाद इसे एक सप्ताह के लिए रोक दिया गया था। स्टार्क ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे, इससे पहले कि प्रतियोगिता रोक दी जाती।
- 6 Jun 2025 4:12 PM IST
बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दी प्रतिक्रिया
बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, "राज्य सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को एक पल के लिए भी अपने पद पर नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।"
Created On :   6 Jun 2025 7:53 AM IST