Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Jun 2025 9:27 AM IST
यूक्रेन पर रूस का हमला
रूस ने कई दिशाओं से यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे
- 6 Jun 2025 9:10 AM IST
सिद्धारमैया सरकार का बेंगलुरू भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार बेंगलुरू भगदड़ मामले में तत्परता से कार्रवाई कर रही है। पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरू पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है
- 6 Jun 2025 8:58 AM IST
भगदड़ केस में सिद्धारमैया सरकार का बड़ा एक्शन
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ केस में कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों पर गिरी गाज , कई अधिकारी निलंबित, कईयों को किया ट्रांसफर
- 6 Jun 2025 8:49 AM IST
बकरीद पर कुर्बानी को लेकर दिल्ली में जारी एडवाइजरी
दिल्ली में बकरीद पर गाय और ऊंट की कुर्बानी पर रोक के लिए एडवाइजरी की गई जारी
- 6 Jun 2025 8:42 AM IST
दरिया से 359 मीटर की ऊंचाई पर चिनाब पुल
चिनाब पुल दरिया से 359 मीटर की ऊंचाई पर है। पुल का एक अहम प्रभाव जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क को बढ़ाने में होगा। पुल पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से कटड़ा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में केवल 3 घंटे लगेंगे, जिससे मौजूदा यात्रा का समय दो से तीन घंटे कम हो जाएगा।
- 6 Jun 2025 8:34 AM IST
पीएम मोदी आज चिनाब पर बने आर्च ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में चिनाब पर बने एफिल टावर से ऊंचे आर्च ब्रिज यानी मेहराब पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। माता वैष्णो देवी मंदिर स्थल कटड़ा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
- 6 Jun 2025 8:24 AM IST
दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
यूपी: लखनऊ में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया
- 6 Jun 2025 8:17 AM IST
रूस का ब्रिटिश काउंसिल पर आरोप
रूस का ब्रिटिश काउंसिल पर आरोप है कि वह ब्रिटेन की खुफिया सेवा एम आई 6 को बचाने के लिए काम करता है। जिससे देशों की संप्रभुता को कमजोर किया जाता है।
- 6 Jun 2025 8:10 AM IST
थरूर- वेंस मुलाकात,भारत को मिला यूएस का समर्थन
कांग्रेस नेता शशि थरूर की अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मुलाकात, आतंक के खिलाफ भारत को मिला समर्थन
- 6 Jun 2025 7:54 AM IST
ईडी की मुंबई में कई स्थानों पर रेड
मिठी नदी सफाई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी
Created On :   6 Jun 2025 7:53 AM IST