Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 06 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
06 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 6 May 2025 7:07 PM IST

    IPL 2025 - GT ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 6 May 2025 6:46 PM IST

    हेड टु हेड में मुंबई पर भारी गुजरात

    IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से GT ने चार मैच जीते हैं तो वहीं MI को सिर्फ दो जीत नसीब हुई हैं। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्‍यादा भारी है। वानखेड़े में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें मुंबई को 27 रन से जीत मिली है।

  • 6 May 2025 6:34 PM IST

    आईपीएल 2025 - मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस, जीतने वाली टीम बनेगी टेबल टॉपर

    आईपीएल 2025 का आज 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। ये इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पिछले मुकाबले में मुंबई को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आज जो टीम जीतेगी IPL-2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। मुंबई के 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स हैं। वहीं, गुजरात के भी 10 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स हैं।

  • 6 May 2025 6:23 PM IST

    दिल्ली में मिली हार का बदला ले रहे केजरीवाल - बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज

    भाजपा नेताओं और सदस्यों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पानी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल हुई बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "ऐसा लगता है कि दिल्ली में विधानसभा की करारी हार के बाद अरविंद केजरीवाल की पंजाब सरकार(AAP सरकार) दिल्लीवासियों से प्रतिशोध ले रही है। अरविंद केजरीवाल इसलिए दिल्ली के हक का पानी पंजाब सरकार को छोड़ने नहीं दे रहे हैं..."

  • 6 May 2025 6:15 PM IST

    दिल्ली बीजेपी का केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन

    भाजपा नेताओं और सदस्यों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर पानी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस पर मीडिया से बात करते हुए दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हक का पानी रोक रहे हैं। AAP की सरकार (पंजाब) दिल्ली के लोगों को प्यासा मारने की साजिश कर रही है... अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों से अपनी हार का बदला ले रहे हैं। आप(अरविंद केजरीवाल) जिस तरह का कदम उठा रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि आप पाक के समर्थन में जाकर खड़े हो गए हैं।"

  • 6 May 2025 6:04 PM IST

    मॉक ड्रिल पर जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री जावेद अहमद राणा का बड़ा बयान

    7 मई को देश भर में आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल पर जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा, "पाकिस्तान की तरफ से हमेशा सीजफायर का उल्लंघन होता है। उसके लिए मॉक ड्रिल करना, सरहदों को मजबूत करना या अन्य तैयारी होनी चाहिए। ये अच्छी बात है। हमारी फौज़ ताकतवर और सक्षम है... जंग किसी मसले का हल नहीं है। जंग टलती रहे तो बेहतर है।"

  • 6 May 2025 6:01 PM IST

    यूपी के सीएम योगी ने आरएलडी के संस्थापक चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर उनको दी श्रद्धांजलि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि, "किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।"

  • 6 May 2025 5:47 PM IST

    केजरीवाल के आवास के सामने हुए विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया

    केजरीवाल के आवास के सामने बीजेपी ने किया विरोध प्रदर्शन, जिसको लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली का पानी रोकना बहुत चिंताजनक है। हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की इस नीति ने कई सवाल खड़े किए हैं। हम अरविंद केजरीवाल के इस कृत्य को जन-जन तक पहुंचाएंगे।"

  • 6 May 2025 5:37 PM IST

    बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने आप सरकार पर साधा निशाना

    भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "जिस तरह से पंजाब सरकार ने दिल्ली का पानी रोका तो यह उनकी सोच और मानसिकता दर्शाता है। दिल्ली केवल एक प्रदेश नहीं बल्कि देश की राजधानी है। AAP सरकार देश और दिल्ली विरोधी है। पानी पूरे देश की संपत्ति है।"

  • 6 May 2025 5:29 PM IST

    मॉक ड्रिल पर किरण बेदी की प्रतिक्रिया

    पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने मौक ड्रिल पर दी प्रतिक्रिया है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए सरकार के इस फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फैज आसमान, जमीन और समुद्र को बचा रही हैं। हम अपने घरों और पड़ोसियों को बचाएं। 

Created On :   6 May 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story