Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 07 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
07 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 7 Jun 2025 8:54 AM IST

    बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, काफिले में ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बाल-बाल बचे हैं। बीती देर रात करीब 1.30 बजे उनके साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, नेता के काफिले में एक ट्रक घुस गया जिससे 3 सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। सभी को अस्पताल भर्ती करवाया गया है ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। यह दुर्घटना तब हुई जब लालू यादव के बेटे मधेपुरा से राजधानी पटना लौट रहे थे। 

  • 7 Jun 2025 8:47 AM IST

    अमेरिकी अधिकारियों से मिला भारतीय प्रतिनिधिमंडल, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर की चर्चा

    वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारत का एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका पहुंचा। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

  • 7 Jun 2025 8:37 AM IST

    एलन मस्क बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी! बता दिया नाम

    'टेस्ला' और 'स्पेसएक्स' के सीईओ एलन मस्क जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं और एक्स के जरिए इशारों-इशारों में नाम भी बता दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में ‘द अमेरिका पार्टी’ का जिक्र किया है। हालांकि मस्क ने साफतौर पर यह नहीं बताया कि वो कोई पार्टी बनाएंगे लेकिन उन्होंने एक के बाद एक कई ऐसे पोस्ट किए, जिसने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

  • 7 Jun 2025 8:16 AM IST

    बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे आम चुनाव मोहम्मद यूनुस

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा कि देश में आम चुनाव अगले वर्ष (2026) के अप्रैल में होंगे। ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने एक टेलीविजन संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा, "मैं देशवासियों को यह बताना चाहता हूं कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 की पहली छमाही में होगा।" उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उचित समय पर चुनाव का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगा।

  • 7 Jun 2025 8:10 AM IST

    विक्रमजीत सिंह साहनी ने आउटरीच कार्यक्रम को बताया सफल, बोले- 'आतंकवाद के खिलाफ भारत का नजरिया साफ'

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी 'ऑपरेशन सिंदूर' आउटरीच कार्यक्रम के तहत चार देशों कतर, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और मिस्र की अपनी यात्रा पूरी कर देश लौट आए हैं। दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में मात्था टेकने के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी इस यात्रा को सफल बताया।

  • 7 Jun 2025 8:03 AM IST

    नई ट्रेन मिलने से जम्मू-कश्मीर तरक्की की ओर बढ़ेगा- पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर को हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दिए जाने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता निर्मल सिंह ने उनका आभार जताया। भाजपा नेता निर्मल सिंह ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "हम पीएम मोदी का आभार व्यक्त करना चाहते हैं कि उन्होंने मां वैष्णो देवी के स्थान से देश के सबसे ऊंचे ब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को यह समर्पित किया। यह ट्रेन यहां के लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। इस ट्रेन के चलने से आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर नई तरक्की की ओर बढ़ता हुआ नजर आएगा और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।"

Created On :   7 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story