Breaking News: आज की बड़ी खबरें 07 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 May 2025 10:37 PM IST
भारत का लाहौर में बड़ा हमला, एयर डिफेंस सिस्टम किया तबाह
भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में बड़ा हमला किया है। भारत के ड्रोन हमले से पाकिस्तान का एयर डिफेंस हुआ तबाह।
- 8 May 2025 10:31 PM IST
भारत ने पाकिस्तान के AWACS को किया तबाह
भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है। पड़ोसी मुल्क पर हमले के लिए राजस्थान से तीन फाइटर जेट उड़े हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मिसाइलें दागी हैं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट AWACS को नष्ट कर दिया है।
- 8 May 2025 10:26 PM IST
जैसलमेर में पाकिस्तान की 30 मिसाइलें गिराई गईं
राजस्थान में पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम हो गई है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम सुदर्शन चक्र ने जैसलमेर में पाकिस्तान की 30 मिसाइलों को मार गिराया है।
- 8 May 2025 10:25 PM IST
भारतीय सेना ने पीएम मोदी को दी जवाबी कार्रवाई की जानकारी
पाकिस्तान के हमलों की कोशिशों को नाकाम करने के बाद भारत इसका कैसे जवाब देगा इसकी जानकारी भारतीय सेनाओं की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई है। भारत की पाक पर जवाबी कार्रवाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल मॉनिटर कर रहे हैं।
- 8 May 2025 10:14 PM IST
सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से संपर्क में हैं राजनाथ सिंह
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख से लगातार संपर्क में हैं।
- 8 May 2025 10:13 PM IST
भारत ने पाकिस्तान पर किया जवाबी हमला
पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद भारत ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लाहौर में किया मिसाइल अटैक।
- 8 May 2025 10:07 PM IST
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री से की बात
भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की।
- 8 May 2025 10:04 PM IST
पाक आर्मी ने 2 JF-17 मार गिराए जाने की बात कबूली
भारत में हवाई हमला करने आए पाकिस्तान के दो JF-17 फाइटर जेट को एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है। इसका बात को खुद पाकिस्तानी सेना ने ये कबूल कर लिया है।
- 8 May 2025 12:23 AM IST
जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी जारी
जम्मू कश्मीर के पुंछ में भारत-पाकिस्तान की सेना के बीच गोलीबारी चल रही है। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के एक जवान को गोली लग गई और वह शहीद हो गए हैं। 7 मई को भारतीय सेना ने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, इसके बाद से सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है।
- 7 May 2025 11:30 PM IST
कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी का बयान
कर्नल सोफिया कुरैशी ने आज ऑपरेशन सिंदूर के बारे में मीडिया को जानकारी दी। उनके पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने बताया, "हमें बहुत गर्व है। हमारी बेटी ने हमारे देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। पाकिस्तान को नष्ट कर देना चाहिए। मेरे दादा, मेरे पिता और मैं सभी सेना में थे। अब वह(कर्नल सोफिया कुरैशी) भी सेना में है।"
Created On :   7 May 2025 8:03 AM IST