Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 08 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
08 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 8 Jun 2025 8:00 PM IST

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे

     दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'विश्वास के 100 दिन' जनसभा में शामिल हुई।

  • 8 Jun 2025 7:50 PM IST

    आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली की एक-एक दिशा में काम कर रहे हैं- सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली की एक-एक दिशा में काम कर रहे हैं। आज दिल्ली में 1.25 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट लगाए गए हैं ताकि दिल्ली में यातायात संकुलन समाप्त हो सके। आज दिल्ली में यमुना की सफाई का कार्य शुरू हो पाया है। आज आपकी यह अपनी सरकार यमुना की सफाई पर लगातार निगरानी रखे हुए है।"

  • 8 Jun 2025 6:59 PM IST

    मैं एनडीए को मजबूती देने के लिए चुनाव में उतरूंगा - चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "... मैं NDA गठबंधन को मजबूती देने के लिए बिहार की 243 सीटों पर चिराग पासवान बनकर चुनाव लडूंगा। मेरा लक्ष्य है कि हम NDA की जीत के लिए अग्रसर हों..."

  • 8 Jun 2025 6:36 PM IST

    रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे अखिलेश यादव

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई समारोह पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "राजनीति और क्रिकेट दो अलग-अलग चीजें हैं लेकिन जब दो लोगों के विचार और व्यवहार समान होते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों परिवार, समाज के लोग बहुत खुश हैं, यह बड़ी चीज है। मैं सभी को बधाई देता हूं।"

  • 8 Jun 2025 6:20 PM IST

    हमारा महागठबंधन एक साथ - तेजस्वी यादव

    RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार की जनता बदलाव चाहती है। हम लोग सरकार बनाने के लिए ही नहीं बल्कि बिहार को बदलने के लिए हम आएंगे और मिलकर काम करेंगे...हमारा महागठबंधन एकसाथ है, कोई भ्रम की बात नहीं है।"

  • 8 Jun 2025 5:53 PM IST

    शिमला से चंडीगढ़ पहुंची सोनिया गांधी

    कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचीं। उन्हें कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया।

  • 8 Jun 2025 5:33 PM IST

    UCC किसी वर्ग या धर्म के खिलाफ नहीं - सीएम पुष्कर सिंह धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "UCC हमारा संकल्प था और ये संकल्प हमने उत्तराखंड की जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रखा था। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने हमें अपना समर्थन दिया... हमने सरकार में आते ही उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के साथ हमारे संकल्प और अपने वचन को निभाया, उसे पूरा किया... UCC किसी वर्ग या धर्म के खिलाफ नहीं है बल्कि सभी को समानता का अधिकार देने की पहल है। समानता का अधिकार सभी को मिले, महिला शक्ति की सुरक्षा और उनका सश्क्तिकरण है, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी इसमें व्यवस्था की गई है..."

  • 8 Jun 2025 4:38 PM IST

    राहुल गांधी को चुनाव आयोग के सूत्रों ने नौ बिंदुओं में जवाब दिया

    महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में एक अखबार में लेख लिखकर नवंबर 2024 में हुए इस चुनाव में "गड़बड़ी" और "मैच फिक्सिंग" के आरोप लगाए। इस पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने नौ बिंदुओं में जवाब दिया है।

  • 8 Jun 2025 4:21 PM IST

    ईरान ने की अमेरिकी सरकार के फैसले की कड़ी निंदा

    ईरान के विदेश मंत्रालय ने सरकारी समाचार एजेंसी इराना द्वारा रिपोर्ट किए गए एक बयान में अमेरिकी सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की, जिसमें जोर दिया गया कि प्रतिबंध केवल राष्ट्रीयता और धर्म के आधार पर व्यक्तियों को लक्षित करते हैं।

  • 8 Jun 2025 4:08 PM IST

    मुझे बिहार, बिहारियों, मजदूरों और पलायन रोकने के लिए लड़ना है -यूट्यूबर मनीष कश्यप

    यूट्यूबर मनीष कश्यप ने फेसबुक पर एक लाइव करते हुए कहा 'मैं मनीष कश्यप अब बीजेपी में नहीं हूं। भारतीय जनता पार्टी का सदस्य मैं अब नहीं हूं। मैं अपने क्षेत्र चनपटिया गया था, बहुत सारे लोगों से मिला, घूमा। अब मैं इस निर्णय पर पहुंचा हूं कि अब मुझे बिहार, बिहारियों, मजदूरों और पलायन रोकने के लिए लड़ना है। मैं जब बीजेपी में था तो भी इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहा। अब मुझे लगा कि पार्टी में रहकर इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा सकता। कुछ लोग मेरे इस फैसले से खुश होंगे, कुछ दुखी भी होंगे।

Created On :   8 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story