Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Jun 2025 10:52 AM IST
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आज लखनऊ के पांच सितारा होटल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करेंगे। सगाई कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इस समारोह में रिंकू और प्रिया के परिवार के अलावा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे।
- 8 Jun 2025 10:17 AM IST
आरा में होंगे चिराग पासवान, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे के साथ करेंगे नव-संकल्प महासभा का आगाज
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव के रण में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और रविवार को वह बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती से इसका आगाज भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के मूल मंत्र के साथ नव-संकल्प महासभा करेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से बताया गया है कि यह महासभा बिहार के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाला एक जनआंदोलन है। इस सभा में पार्टी के वरिष्ठ सांसदों के साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे।
- 8 Jun 2025 10:07 AM IST
चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गोली, हालत गंभीर, 15 साल का लड़का गिरफ्तार
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में बड़ी घटना हुई है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे तुर्बे पर जानलेवा हमला हुआ है। चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने तुर्बे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उम्मीदवार को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तुर्बे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।
- 8 Jun 2025 9:52 AM IST
हम 243 सीट नहीं जीतेंगे, गलत आदमी को टिकट दूं तो वोट मत करना- प्रशांत किशोर
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी किसी गलत आदमी को टिकट देती है तो उसे वोट मत करना। बिहार में बदलाव चाहिए, इसलिए विपक्षी दल का उम्मीदवार हमसे बेहतर है तो उसे जीताना। हमारी पार्टी बिहार की 243 सीट नहीं जीत सकती है।
- 8 Jun 2025 9:31 AM IST
मणिपुर में तनाव के बाद पांच जिलों में इंटरनेट सेवा ठप
मणिपुर में मैतेई कट्टरपंथी संगठन ‘अरम्बाई टेंगोल’ के नेता की कथित गिरफ्तारी के बाद इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद घाटी के पांच जिलों के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
- 8 Jun 2025 9:15 AM IST
दिल्ली में 9 साल की बच्ची सूटकेस में मिली, खून से लथपथ, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना दयालपुर इलाके में स्थित एक फ्लैट में सूटकेस से मासूम बच्ची खून से लखपथ मिली। बच्ची की उम्र 9 साल बताई जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने बच्ची को हॉस्टपिटल में एड्मिट करवाया है। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि मासूम अब दुनिया में नहीं रही। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ हो। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द मामले से पर्दा हटाया जा सके।
- 8 Jun 2025 9:05 AM IST
देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 'महाराष्ट्र पराजय कितना गहराई से चुभा इसका मुझे भलीभांति एहसास'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हाल ही में एक अखबार में लिखे गए लेख का जवाब देते हुए तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने लेख में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कथित धांधली के आरोप लगाए थे, जिसके जवाब में फडणवीस ने भी एक अखबार में लेख लिखकर उनकी बातों का खंडन किया है। अपने लेख में फडणवीस ने न केवल राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताया, बल्कि उनकी मंशा और कांग्रेस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
- 8 Jun 2025 8:54 AM IST
लॉस एंजिल्स में 2000 नेशनल गार्ड्स तैनात, फेडरल-आईसीई एजेंट्स पर हमले को लेकर ट्रंप सख्त, बोले- लुटेरों से हम निपटेंगे
लॉस एंजिल्स में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2000 नेशनल गार्ड्स की तैनाती का ऐलान किया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, लॉस एंजिल्स में अप्रवासी समुदायों और अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यह फैसला लिया गया है। ट्रंप ने एक्स पोस्ट पर कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजिल्स के मेयर को इस परिस्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर फटकार लगाई है।
- 8 Jun 2025 8:32 AM IST
बिहार गया के लाभार्थी को 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत मुफ्त इलाज मिला
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) अनगिनत भारतीयों के लिए जीवनरेखा बनी हुई है। यह योजना देश के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में एक गेम-चेंजर के रूप में उभरी है - खासकर गरीब और निम्न-मध्यम वर्ग की आबादी के लिए।
- 8 Jun 2025 8:22 AM IST
सुनील कुमार सिंह की वीरता और शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे- तेजस्वी यादव
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान घायल हुए सेना के जवान सुनील कुमार सिंह शहीद हो गए। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम मंत्री और अधिकारियों ने शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Created On :   8 Jun 2025 8:00 AM IST