Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Jun 2025 8:15 AM IST
मुंबई चार बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध प्रवास के लिए जेल, जुर्माना और निर्वासन का आदेश
मुंबई के कुरार थाने में भारत में अवैध रूप से रहने के लिए दर्ज दो अलग-अलग मामलों में चार बांग्लादेशी नागरिकों को एस्प्लेनेड कोर्ट ने दोषी ठहराया है। कोर्ट ने चारों बांग्लादेशी नागरिकों को कारावास की सजा सुनाई है और आर्थिक जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही देश से निर्वासित करने का आदेश भी दिया गया है।
- 8 Jun 2025 8:03 AM IST
महाराष्ट्र में कोविड मामलों में फिर इजाफा, 86 नए संक्रमित मरीज मिले
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 से जुड़ी ताजा स्थिति की जानकारी साझा की। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में आज 86 नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 595 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि 749 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जिससे रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। वहीं, जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड से कुल 18 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।
Created On :   8 Jun 2025 8:00 AM IST