Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 May 2025 11:57 PM IST
राजस्थान के पाली में पूरी तरह से ब्लैकआउट, मस्जिदों से सायरन बजाकर किया अलर्ट
राजस्थान के पाली में पाकिस्तान से हो रहे हवाई हमले को देखते हुए पूर्ण रूप से ब्लैकआउट किया गया है। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री के निर्देश के बाद गुरुवार रात को ब्लैकआउट किया गया, जो सुबह 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान लोगों से घरों की लाइट बंद रखने की अपील की गई। इसके पहले शहर की मस्जिदों से सायरन बजाकर लोगों को ब्लैकआउट के लिए अलर्ट किया गया।
- 8 May 2025 11:53 PM IST
PAK उपप्रधानमंत्री का दावा, भारत ने 80 विमानों से हमला किया
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने दावा किया है कि पिछले 36 घंटे में भारत के 80 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान पर हमला किया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पाकिस्तान ने भारत के 5 लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। इसके साथ ही डार ने कहा कि पाकिस्तान मामले का कूटनीतिक समाधान चाहता है लेकिन आक्रामकता का जवाब देने में वह संकोच नहीं करेगा।
- 8 May 2025 11:51 PM IST
पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी जेट मार गिराया
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी जेट को मार गिराया गया है।
- 8 May 2025 11:49 PM IST
पूरे देश के एयरपोर्ट्स पर प्रतिबंध की बात फर्जी - पीआईबी
पीआईबी यानी प्रेस सूचना ब्यूरो ने फेक न्यूज अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने ट्वीट कर कहा, "फर्जी समाचार अलर्ट! सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत भर के हवाई अड्डों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दावा फर्जी है। सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।"
- 8 May 2025 11:47 PM IST
दिल्ली में इंडिया गेट खाली कराया जा रहा
पाकिस्तान के साथ जारी तनातनी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट को पुलिस द्वारा खाली कराया जा रहा है। आम लोगों को यहां से हटाया जा रहा है।
- 8 May 2025 11:45 PM IST
भारत में पाकिस्तानी पायलट के हिरासत में होने की बात झूठी - पाक मंत्री
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक पाकिस्तानी पायलट के भारतीय हिरासत में होने की रिपोर्ट को खारिज किया है। तरार ने इसे पूरी तरह से झूठ और मनगढ़ंत बताया है।
- 8 May 2025 11:44 PM IST
पीओके में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज अनिश्चित कॉल के लिए बंद
भारत के साथ तनातनी के बीच पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल-कॉलेज को तुरंत अनिश्चित कॉल के लिए बंद कर दिया गया है।
- 8 May 2025 11:39 PM IST
पाकिस्तान वायुसेना का पायलट भारत में पकड़ा गया- मीडिया रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक, जैसलमेर शहर के ऊपर लड़ाकू विमान से उतरने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान वायुसेना के एक पायलट को पकड़ लिया है। भारतीय अखबार ट्रिब्यून ने बताया कि पायलट की पहचान उजागर नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि विमान से उतरने के बाद पायलट को हिरासत में ले लिया गया।
- 8 May 2025 11:38 PM IST
धमाके से दहला पाकिस्तान का पेशावर, अन्य कई शहरों में मची अफरातफरी
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान के कई बड़े शहरों में अफरातफरी मची हुई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पेशावर शहर में बड़ा धमाका हुआ है।
- 8 May 2025 11:35 PM IST
जोधपुर में ब्लैकआउट
जैसलमेर में हमलों को देखते हुए पूरे इलाके की बिजली काटी गई है। वहीं जोधपुर में ब्लैकआउट रहा।
#WATCH | A complete blackout has been enforced in Jodhpur in Rajasthan (Visuals deferred by an unspecified time) pic.twitter.com/8eavwk0eV5
— ANI (@ANI) May 8, 2025
Created On :   8 May 2025 8:01 AM IST